Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

सरायकेला: सरायकेला छऊ शैली को शास्त्रीय शैली में रूपांतरित करनेवाले परिमार्जित छऊ शैली के जनक स्वर्गीय कुंअर विजय प्रताप सिंहदेव की 130वीं जन्म जयंती राजकीय छऊ नृत्य कला केन्द्र सरायकेला में छऊ कलाकारों ने भव्य रुप से मनाई. एसएनए अवार्डी गुरु ने की श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व एसएनए अवार्डी गुरु ब्रजेंद्र कुमार पट्टनायक और सुधांशु पाणी के नेतृत्व में संपन्न इस श्रद्धांजलि सभा में सबसे पहले उपस्थित सभी गणमान्य और कलाकारों के समूह ने कुंअर विजय प्रताप सिंहदेव जी के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पण किया. पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी ने…

Read More

कोडरमा: जिले के झुमरी तिलैया शहर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो गोवंशों की मौत के बाद स्थानीय युवाओं ने सड़क जाम कर दी. एक गाय की मौत एम्बुलेंस से धक्का लगने से हुई, जबकि दूसरी गाय बिजली पोल में करंट की चपेट में आकर मारी गई. दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आक्रोशित युवाओं ने काली मंदिर के पास सड़क जाम कर दी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. जाम के कारण बाधित हुआ यातायात शहर के बीचो-बीच जाम होने के कारण बड़ी संख्या में गाड़ियां जाम में फंस गईं. इससे लोगों को काफी…

Read More

आरा: भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव में मंगलवार शाम दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान 36 वर्षीय चंदन कुमार सिंह और 22 वर्षीय मोहम्मद सोनू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गांव की अंडा दुकान के पास दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों ओर से फायरिंग हुई और गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. चंदन को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई, जबकि सोनू की मौके पर ही…

Read More

रक्सौल: बिहार के रक्सौल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने पत्नी के प्रेमी के छह वर्षीय मासूम को नेपाल के नारायणी नदी में फेंक दिया. यह घटना सुनते ही पूरे रक्सौल शहर में सनसनी फैल गई. अब जानें विस्तार से सात दिन पहले रक्सौल से लापता हुए बच्चे आयुष की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज हुआ था. आयुष के पिता प्रेम राज द्वारा थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस और परिजन बच्चे की खोज में लगातार लगे हुए थे. गायब होने के दिन से…

Read More

रक्सौल: बॉर्डर विदेशी घुसपैठियों के लिए हॉटस्पॉट्स बनता जा रहा है. अचानक बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश करने वालों की संख्या बढ़ गई है. एक महीने के अंदर रक्सौल बॉर्डर से करीब 10 विदेशी नागरिक को घुसपैठ करते पकड़ा गया है. आज भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर के मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चीनी नागरिक एवं एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है. चीनी नागरिक बिना वीजा के रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत मे प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. उसके साथ जो नेपाली नागरिक था वह सहयोग कर रहा था. पूछाताछ में पता चला है कि चीनी…

Read More

Today’s Horoscope/ 4 जून 2025, दिन की शुरुआत करने से पहले एकबार ग्रह- दशा, शुभ- अशुभ, बुधवार का पंचांग और राशिफल देख लें. आपके जीवन में इसके अच्छे प्रभाव दिखेगी तो इससे हमारे हौंसले भी बुलंद होंगे पंचांग विवरण. तिथि: नवमी तिथि 4 जून 2025 को रात 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. वार: बुधवार. नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 4 जून की देर रात 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. योग: वज्र योग 8:29 AM तक. करण: बालव 10:51 AM तक, कौलव 11:56 PM तक. सूर्योदय: सुबह 5:23 बजे. सूर्यास्त: शाम 7:15 बजे. चन्द्रमा: सिंह राशि में 7:35 AM तक. राहुकाल:…

Read More

सीतामढ़ी: जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के चटगौरा गांव में एक 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिन्हें पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बताया कि 31 मई को लड़की घर से गायब हुई थी और उसका शव एक जून को गांव के ही एक अर्धनिर्मित घर में मिला था. पुलिस ने बताया कि बगीचे में आम तोड़ने को लेकर लड़की से पहले विवाद हुआ था, जिसके…

Read More

रोहतास: जिले के बिक्रमगंज में एक बीएमपी के रिटायर हवलदार अंबिका पांडे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. वह 80 वर्ष के थे और अक्सर अपने पड़ोसी अरुण पांडे के घर में उठते- बैठते थे. सोमवार को वे अरुण पांडे के घर गए थे, लेकिन रात में घर नहीं लौटे. मंगलवार को उनकी लाश अरुण पांडे के घर के परिसर में मिली, जो खून से लथपथ थी. हत्या के पीछे के कारण. हत्या के पीछे के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस को शक है कि संपत्ति का विवाद हो सकता है. अरुण…

Read More

रांची: जिले के लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है. इस हमले में थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव और एक कांस्टेबल घायल हो गए हैं. दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना प्रभारी के सिर में गंभीर चोट लगी है. एसएसपी ने दिए जांच के आदेश. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा है कि दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन…

Read More

जमुई: बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पटना- जसीडीह मेमू (ट्रेन संख्या 13208) में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे की है, जब ट्रेन मलयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची थी. इसी दौरान ट्रेन के दो कोचों के बीच कनेक्शन तार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं. अचानक आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए कोच से उतरकर इधर- उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे…

Read More