Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जामताड़ा: 23वें गणेश महोत्सव को लेकर गुरुवार को गांधी मैदान में गणेश पूजा आयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुक्तराम दत्ता ने की. इस दौरान भव्य पूजा एवं महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. समिति के सदस्यों ने बताया कि जामताड़ा के इतिहास में पहली बार गणेश पूजा के लिए पूरी तरह वातानुकूलित पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल को ठंडा रखने के लिए बंगाल से सेंट्रलाइज्ड एसी मंगाया जा रहा है. इससे श्रद्धालुओं को पंडाल के अंदर आरामदायक माहौल में भगवान गणेश के दर्शन करने…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकास योजनाओं के चयन और प्राथमिकता निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की कार्यकारिणी बैठक आयोजित कर विभिन्न पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी ने की. बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं और विकास की जरूरतों को सामने रखा. इस दौरान ग्रामीण संपर्क सड़कों, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, नाली निर्माण, सोलर लाइट और सामुदायिक भवन से संबंधित योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई. प्रखंड…

Read More

सरायकेला: पश्चिम बंगाल में तीन बड़े इनामी माओवादियों के आत्मसमर्पण के ठीक बाद सरायकेला- खरसावां के नक्सल प्रभावित कुचाई इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरायकेला- खरसावां पुलिस ने कोबरा और पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु के जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है. अभियान के दौरान जंगल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद होने की सूचना है. फिलहाल अभियान जारी रहने के कारण पुलिस की ओर से बरामदगी का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है. इस ऑपरेशन की कड़ी गुरुवार को पश्चिम…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शंभू कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी. इस दौरान साइबर डीएसपी अमित रविदास और साइबर थाना प्रभारी राजेश…

Read More

चाईबासा: सोनुआ के दीनदयाल शिशु/विद्या मंदिर, निश्चितपुर के वंदना सभागार में आगामी प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे ने की. इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ आचार्य-आचार्याओं ने हिस्सा लिया. बैठक में प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं. शिक्षा और संगठन के समन्वय पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा…

Read More

गम्हरिया: आमडीह रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जयराम माझी के रूप में की गई है. शव झुरकुली फाटक और आमडीह फाटक के बीच पोल संख्या 263/D12 के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला. झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने मृतक की पहचान जयराम माझी के रूप में की और इसकी सूचना रेलवे पुलिस तथा गम्हरिया थाना पुलिस को दी. भोमरा माझी…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह वन पंचायत अंतर्गत मोहड़ार तालाब में शुक्रवार अहले सुबह करीब 50 वर्षीय जहारुद्दीन अंसारी उर्फ डुलिया का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. जहारुद्दीन गुरुवार रात करीब नौ बजे मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रातभर वापस घर नहीं लौटे. शुक्रवार सुबह स्थानीय लोग तालाब की ओर पहुंचे तो पानी में एक शव उपलाता दिखाई दिया. खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नारायणपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद…

Read More

जामताड़ा: केंद्र सरकार की कथित वायदाखिलाफी और लंबित मांगों पर पहल नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को बैंककर्मी सड़क पर उतर आए. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले के बैंककर्मी एकदिवसीय हड़ताल पर रहे. इससे जिले में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं. जामताड़ा के गांधी चौक स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने बैंककर्मियों ने सौरभ कुमार राय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से बैंककर्मियों की मांगों को लेकर चर्चा के बावजूद ठोस समाधान नहीं निकला है. बैंककर्मियों की प्रमुख मांगों में…

Read More

चांडिल: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं. इस दौरान विधायक ने चांडिल प्रखंड के 25 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. साथ ही 35 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कर प्रखंड में अभियान की शुरुआत की. विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों ने अलग राज्य के गठन के लिए लंबा संघर्ष किया है. उनके संघर्ष और योगदान को सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी है. प्रमाण पत्र मिलने से आंदोलनकारियों को सरकार की ओर…

Read More

जामताड़ा: आदर्श ग्राम पंचायत बड़जोड़ा में करम महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. गुरुवार को बिनोद बिहारी महतो चौक में बिरसा बिनोद करम अखड़ा, बड़जोड़ा के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मनतोष कुमार महतो ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी करम महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. आगामी 20 सितंबर 2026 को बड़जोड़ा पंचायत भवन के सामने स्थित मैदान में महोत्सव का आयोजन होगा. इसमें आसपास के करीब 20 गांवों से करम बहनों की टीमें शामिल होंगी. बैठक के दौरान विभिन्न गांवों…

Read More