जामताड़ा: आदर्श ग्राम पंचायत बड़जोड़ा में करम महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. गुरुवार को बिनोद बिहारी महतो चौक में बिरसा बिनोद करम अखड़ा, बड़जोड़ा के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मनतोष कुमार महतो ने की.


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी करम महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. आगामी 20 सितंबर 2026 को बड़जोड़ा पंचायत भवन के सामने स्थित मैदान में महोत्सव का आयोजन होगा. इसमें आसपास के करीब 20 गांवों से करम बहनों की टीमें शामिल होंगी.
बैठक के दौरान विभिन्न गांवों से आने वाली टीमों की भागीदारी, कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को सफल बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. आयोजकों ने महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.
आयोजकों ने कहा कि करम महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. विभिन्न गांवों की करम बहनों की भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी.
बैठक में मुखिया प्रतिनिधि देवनाथ मुर्मू, सीमन्त महतो, मितन महतो, प्रकाश महतो, दिलीप महतो, रवीन्द्र पांडेय, परिमल महतो, निमाई महतो, दीपक महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

