Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

खरसावां: विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला के संरक्षण और संवर्धन को लेकर खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र के पुनः संचालन हेतु समीक्षा समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने कहा कि सात पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बावजूद सरायकेला-खरसावां का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल न होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कलाकारों को प्रतिभा की धनी बताते हुए खरसावां छऊ को शीघ्र ही विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की शुभकामनाएं दी. विधायक प्रतिनिधि सह राजघराने के सदस्य अनूप कुमार सिंहदेव ने कहा कि राजघराने की यह कला…

Read More

लोहरदगा: जिले के भंडरा प्रखंड के पलमी स्थित संत मेरी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले आठ वर्षीय छात्र प्रिंस उरांव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. छात्र के पिता सुकरा उरांव ने आरोप लगाया है कि स्कूल की शिक्षिका कांति किरण किंडो ने उनके पुत्र की बेरहमी से पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मसमानो गांव निवासी सुकरा उरांव ने भंडरा थाना पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र प्रिंस उरांव यूकेजी कक्षा में पढ़ता है और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है. 20 अगस्त को पढ़ाई के दौरान शिक्षिका ने उसे कार्यालय…

Read More

बोकारो: झारखंड में नई उत्पाद नीति के तहत सभी शराब दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से निजी हाथों में कर दिया गया है. विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई है. उन्होंने बताया कि लंबे समय से उत्पाद विभाग की जो नकारात्मक छवि बनी हुई थी उसे सुधारने का प्रयास किया गया है. मंत्री ने कहा कि विभाग में पहले जो अव्यवस्था और उत्पात होता था, अब वह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा. नकली शराब की बिक्री पर रोक लगेगी जिससे लोगों की सेहत सुरक्षित रहेगी. इस बार…

Read More

लोहरदगा: जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. जिले की प्रमुख नदियां शंख और कोयल खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है जिससे लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. शहर के न्यू रोड स्थित एक फर्नीचर दुकान में पानी घुस जाने से लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया है. दुकानदार और स्थानीय लोग मशीन लगाकर पानी निकालने में जुटे हैं लेकिन लगातार बारिश के कारण परेशानी…

Read More

दुमका: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में 19 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस जघन्य वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक दंपति के छोटे दामाद सुबल साहा उर्फ भुलु साहा ने ही अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी किए गए जेवरात और मोबाइल भी बरामद किए हैं. दुमका एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मृतक नवगोपाल साहा और उनकी पत्नी बिमू बाला साहा की हत्या पैसों के लालच और पारिवारिक रंजिश के चलते हुई…

Read More

कोडरमा: जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण तिलैया डैम का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार रात तिलैया डैम के आठ गेट खोल दिए गए हैं और हर सेकंड एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. डैम से पानी छोड़े जाने के बाद डीवीसी प्रबंधन ने कोडरमा जिला प्रशासन के साथ ही गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिले को अलर्ट जारी किया है. डैम के आसपास के गांवों में भी माइकिंग के जरिये लोगों को सतर्क किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि…

Read More

रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण डैमों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने अलर्ट मोड अपना लिया है. इसी कड़ी में शनिवार को धुर्वा डैम के सभी फाटक खोल दिए गए हैं ताकि पानी के दबाव को नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की आपदा से बचा जा सके. विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश होने के कारण डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था. यदि समय पर फाटक नहीं खोले जाते तो आसपास के…

Read More

जमशेदपुर/ Prerna Ojha उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने शुक्रवार को चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत क्षेत्र का दौरा किया और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों और लाभुकों से संवाद किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की. सबर टोला में उन्होंने पीएम जनमन और अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन घरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि लाभुकों को जल्द अपने…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में बुधवार देर शाम चाईबासा कॉलेज के प्रोफेसर रोहन श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम रोहन ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और इसके बाद वह कमरे में चला गया. कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो देखा कि रोहन ने फांसी लगाकर जान दे दी है. कमरे में लगे आईने पर उसने अपनी पत्नी के नाम से…

Read More

रांची: बीआईटी मेसरा कैंपस में बुधवार की रात सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एमबीए की एक छात्रा पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ब्लेड से हमला कर दिया. इस वारदात से कैंपस में हड़कंप मच गया और देर रात तक छात्रों ने जोरदार हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, एमबीए पीजी डिपार्टमेंट की एक छात्रा बुधवार रात कैंपस परिसर में टहल रही थी. इसी दौरान अचानक एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और छात्रा के हाथ पर ब्लेड से वार कर दिया. हमले के बाद छात्रा जोर- जोर से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर नजदीक मौजूद कई छात्र मौके पर दौड़े और हमलावर…

Read More