Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

कांड्रा/ Bipin Varshney स्थित मुख्य मुक्तिधाम बनाडूंगरी में व्याप्त गंभीर जल संकट ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. हालात ऐसे हो गए हैं कि अंतिम संस्कार जैसी पवित्र और आवश्यक प्रक्रिया भी पानी के अभाव में कठिन हो रही है. इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा अब प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ खुलकर सामने आने लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर इंसान को अंतिम विदाई दी जाती है, वहां पानी जैसी बुनियादी व्यवस्था का न होना शासन और प्रशासन के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति है. गर्मी के मौसम में मुक्तिधाम में…

Read More

आदित्यपुर: झारखंड में निकाय चुनाव की बिगुल कभी भी फूंकी जा सकती है. निर्वाचन आयोग की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और संभावित प्रत्याशी अपने- अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं. इस बार सबसे रोचक और कड़ा मुकाबला आदित्यपुर नगर निगम में देखने को मिलने वाला है, जहां मेयर सीट को अनुसूचित जनजाति यानी ST वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है. राज्य सरकार के इस फैसले से मेयर बनने की उम्मीद लगाए कई नेताओं को बड़ा झटका लगा है. अब ये नेता अपनी रणनीति बदलते हुए डिप्टी मेयर की कुर्सी पर नजरें गड़ाए हुए…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal बीते 7 जनवरी बुधवार को आसनसोल से जामताड़ा स्कूटी से लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवा दवा व्यवसायी चन्दन बरणवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह दर्दनाक दुर्घटना आसनसोल रेलपार शीतला गांव के पास हुई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि चन्दन बरणवाल का हेलमेट पूरी तरह चूर-चूर हो गया और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें आसनसोल स्थित एल एम एल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने…

Read More

सरायकेला: बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार झारखंड की 18 मार्च 2025 को प्रकाशित उस रिपोर्ट पर औपचारिक मुहर लगा दी है, जिसमें दावा किया गया था कि सरायकेला के आदित्यपुर स्थित ‘लाल कोठी’ से ही बीजेपी का जिलाध्यक्ष और आरआईटी मंडल अध्यक्ष तय होगा. भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देश पर गुरुवार को सरायकेला- खरसावां जिले में संगठन पर्व के अंतर्गत मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी गई. यह घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के अनुमोदन और जिला पर्यवेक्षक की सहमति के बाद जिला चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूची के…

Read More

रांची: खूंटी में एदेल संगा पड़हा के राजा, शिक्षाविद् और झारखंड पार्टी के जुझारू नेता सोमा मुंडा की हत्या की खबर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इस घटना से वे स्तब्ध हैं. मरांग बुरु (ईश्वर) दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें. चंपाई सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि यह घटना झारखंड में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाती है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब समाज के अगुआ…

Read More

चांडिल/ Bikash Thakur अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत हाट मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने फीता काटकर किया. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला, कुकड़ू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर और चिकित्सक डॉ. हरेंद्र पासवान विशेष रूप से उपस्थित रहे. प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना रहा. उद्घाटन के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि हर वर्ष आयोजित…

Read More

मधुपुर/ Md. Aslam झारखंड सरकार के निर्देशानुसार मधुपुर नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. नगर परिषद द्वारा दो 20 हॉर्स पावर और एक 35 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर खरीदा गया है, जिससे शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई कार्य को और प्रभावी रूप से किया जा सकेगा. नगर परिषद प्रशासक सुरेंद्र किस्कु ने जानकारी देते हुए बताया कि नए ट्रैक्टरों के आने से शहर की सकरी गलियों और मोहल्लों में भी नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी. उन्होंने कहा कि अब उन इलाकों में भी सफाई कार्य सुचारू रूप…

Read More

मधुपुर/ Md. Aslam शीत लहर और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर परिषद ने आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में अहम कदम उठाया है. नगर परिषद प्रशासक सुरेंद्र किस्कु के निर्देश पर शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित रूप से अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि ठंड से प्रभावित लोगों को राहत मिल सके. नगर परिषद की ओर से यह व्यवस्था खासकर उन स्थानों पर की गई है, जहां सुबह और शाम के समय लोगों की आवाजाही अधिक रहती है. इसके तहत डालमिया कूप, पंच मंदिर रोड स्थित मंडल चाय दुकान के पास,…

Read More

जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को विशेष सेवा विमान से जमशेदपुर एयरपोर्ट पहुंचीं. एयरपोर्ट पर राजयपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. स्वागत के बाद राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का काफिला सीधे करनडीह के लिए रवाना हुआ, जहां सभी ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगे. महामहिम के दौरे को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला- खरसावां जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई…

Read More

जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को विशेष सेवा विमान से जमशेदपुर एयरपोर्ट पहुंचीं. एयरपोर्ट पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे करनडीह के लिए रवाना हुआ, जहां वे ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगी. राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक मौजूद रहेंगी और ओलचिकी लिपि के ऐतिहासिक महत्व तथा आदिवासी संस्कृति से जुड़े विषयों पर संबोधन भी देंगी. कार्यक्रम के समापन के बाद महामहिम जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगी, जहां वे कुछ…

Read More