Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

बोकारो: युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. महज 21 साल की उम्र में उनका चयन इंडिया-A टीम में हुआ है. न्यूजीलैंड-A के खिलाफ शुरुआती दो मल्टी-डे मुकाबलों के लिए कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है. उन्हें चोटिल ऋषभ पंत की जगह मौका मिला है. कुशाग्र के चयन से बोकारो जिला क्रिकेट संघ और झारखंड के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर है. संघ के पदाधिकारियों ने इसे बोकारो और पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया है. ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ प्रदर्शन आया काम कुमार कुशाग्र के…

Read More

बोकारो: स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का अनिश्चितकालीन अनशन जारी है. लगातार अनशन के कारण आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने लगी है. इसी क्रम में आंदोलनकारी प्रेम महतो की मां गोमवती देवी की भी तबीयत बिगड़ गई. स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल सदर अस्पताल में छह आंदोलनकारी इलाजरत हैं. चिकित्सकों के अनुसार, इनमें डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत पाई गई है. अनशनकारियों की लगातार बिगड़ती तबीयत से आंदोलन स्थल पर चिंता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि प्रेम महतो की मौत के…

Read More

बोकारो: अपराध नियंत्रण और पुलिस गश्ती को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बोकारो पुलिस को 53 आधुनिक पेट्रोलिंग बाइक उपलब्ध कराई गई हैं. मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी नाथू सिंह मीणा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को रवाना किया. इन मोटरसाइकिलों में सायरन के साथ जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है. इसकी मदद से वरीय पुलिस अधिकारी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए गश्ती दल की रियल टाइम लोकेशन देख सकेंगे. इससे यह पता चल सकेगा कि पुलिस की पेट्रोलिंग कहां हो रही है और जवान निर्धारित क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे हैं या नहीं. पुलिस…

Read More

जमशेदपुर: शहर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई लाठीबाजी और पत्थरबाजी की घटना ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. घटना के विरोध में मंगलवार को जिला भाजपा ने साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोमवार की घटना पर नाराजगी जताई. भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अधिकार…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने की बात सामने आई है, हालांकि उसके नाम और पते की स्पष्ट जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि युवक पेशे से चालक है और वह किसी निजी कंपनी में काम करता था. युवक का नाम रथू महतो है. परिजनों…

Read More

आरा: शहर में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है. जगह-जगह पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है और भक्त मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों में जुटे हैं. इसी बीच नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर स्थित खारा कुआं के समीप देर रात आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. अज्ञात असामाजिक तत्वों पर दो दुर्गा पूजा पंडालों और एक बाइक में आग लगाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि दोनों पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान रात के अंधेरे में पंडालों में आग…

Read More

बेतिया: जिले के बगहा और बेतिया में दुर्गा पूजा एवं दशहरा 2026 को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में बगहा अनुमंडल में एसडीओ चांदनी कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए. उपद्रव करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई बैठक में एसडीओ चांदनी कुमारी ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान हिंसा, अफवाह या उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने लोगों…

Read More

मोतिहारी: भूमाफिया और अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर देर रात भूमाफिया राकेश शर्मा के घर छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस ने 2 राइफल, 2 पिस्टल, करीब 100 कारतूस, ब्रांडेड शराब की 6 बोतलें, 15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 65 से ज्यादा डीड रजिस्ट्री के कागजात और 27 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. तीन डीएसपी और पांच थानों की पुलिस टीम ने की छापेमारी कार्रवाई में तीन डीएसपी और पांच थानों की पुलिस टीम शामिल रही. पुलिस ने मौके से राकेश शर्मा के पुत्र साहिल शर्मा को…

Read More

पाकुड़: जिले में बंद पत्थर खदान से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. खदान के ऊपर खून के निशान मिलने के बाद युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. खदान के ऊपर मिले खून के निशान घटनास्थल पर खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है. फिलहाल युवक की पहचान और उसकी…

Read More

रामगढ़: जिले के कोठार चौक पर मंगलवार को 14 चक्का हाईवा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. वाहन से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. आग तेजी से फैलने के कारण बोनट पर रखा सामान इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलकर नष्ट हो गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं कोठार चौक जैसे व्यस्त इलाके में हाईवा में आग…

Read More