आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के समीप मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने की बात सामने आई है, हालांकि उसके नाम और पते की स्पष्ट जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि युवक पेशे से चालक है और वह किसी निजी कंपनी में काम करता था. युवक का नाम रथू महतो है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है. मामला हत्या का है, दुर्घटना का या मौत के पीछे कोई अन्य वजह है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

