पाकुड़: जिले में बंद पत्थर खदान से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. खदान के ऊपर खून के निशान मिलने के बाद युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.


विज्ञापन
खदान के ऊपर मिले खून के निशान
घटनास्थल पर खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है. फिलहाल युवक की पहचान और उसकी मौत के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. युवक की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

विज्ञापन
