Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand

जामताड़ा: विजयादशमी के अवसर पर बुधवार सुबह जामताड़ा शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में धार्मिक परंपराओं के अनुसार घट विसर्जन किया गया. कोर्ट रोड, दुमका रोड, कायस्थ पाड़ा, न्यू टाउन और बाजार रोड स्थित दुर्गा मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों से घट विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई. पालकी में घट लेकर श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल के बीच नजदीकी तालाबों तक पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ घट का विसर्जन किया गया. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवी बना रहा. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी…

Read More

जामताड़ा: आस्था जब परंपरा से जुड़ती है, तो वह केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समाज को संस्कार, सेवा और समर्पण का संदेश भी देती है. करमाटांड़ के हटिया प्लाट स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का दुर्गोत्सव इसी भावना का प्रतीक है. यहां मां दुर्गा की आराधना के साथ कन्या पूजन की ऐसी परंपरा निभाई जाती है, जिसमें सैकड़ों बच्चियों के सम्मान और सत्कार के माध्यम से नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट की जाती है. विजयादशमी के दिन आयोजित होने वाले इस विशेष अनुष्ठान में 500 से अधिक कुंवारी कन्याएं शामिल होती हैं. उनके स्वागत, भोजन और श्रृंगार…

Read More

सरायकेला: ढाक की गूंज, मां के जयकारे, चेहरे पर सिंदूर की लालिमा और आंखों में विदाई की नमी इन भावपूर्ण दृश्यों के बीच सरायकेला में मां दुर्गा को अगले वर्ष फिर आने के वादे के साथ विदाई दी गई. विजयादशमी के अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला में हिस्सा लेकर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा और अटूट आस्था प्रकट की. पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और हर ओर मां दुर्गा के जयकारे गूंजते रहे. सिंदूर खेला के दौरान सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर उनके सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की. इसके बाद…

Read More

जमशेदपुर: विजयादशमी के अवसर पर कदमा नागरकोट दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई गई. बड़ी संख्या में महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा. पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और अखंड सुहाग की कामना की. सिंदूर खेला के दौरान पूरा पूजा पंडाल मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा. एक तरफ मां की विदाई को लेकर श्रद्धालुओं में भावुकता नजर आई, वहीं दूसरी ओर विजयादशमी के उल्लास और पारंपरिक रस्मों…

Read More

आदित्यपुर: जियाडा- स्वर्णरेखा परियोजना के समीप सर्विस रोड पर बीती रात हुए मानगो निवासी शेखर हत्याकांड में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फ़ास्ट फूड विक्रेता बाप-बेटे समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार फास्ट फूड दुकान से जुड़े लोगों पर मानगो निवासी शेखर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप है. हमले में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि शेखर दुर्गा पूजा पंडाल में इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहा था. देर रात वह अपने साथियों के साथ सर्विस…

Read More

कांड्रा: विजयादशमी के पावन अवसर पर बुधवार को कांड्रा में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक सिंदूर खेला उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान बंगाली समुदाय की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य, पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना, सिंदूर खेला, दर्पण विसर्जन और घट विसर्जन की रस्मों के साथ विजयादशमी का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत विजयादशमी पूजन के साथ हुई. इसके बाद सिंदूर दान उत्सव का आयोजन किया गया. महिलाओं…

Read More

कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गिद्दीबेड़ा टोल से चांडिल जाने वाले रास्ते के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के मानबाजार निवासी 45 वर्षीय अनिल सोरेन उर्फ लंबू ड्राइवर के रूप में हुई है. वह 17 अक्टूबर से लापता था. जानकारी के अनुसार, आधुनिक पावर के पंप के समीप झाड़ियों की ओर से दुर्गंध आने पर राहगीरों की नजर वहां पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद राहगीरों ने नजदीकी होटल संचालकों और टोल कर्मियों को इसकी सूचना दी.…

Read More

लोहरदगा: जिले के किस्को प्रखंड के खरकी पंचायत के सेमरडीह स्टेडियम मैदान में युवा सद्भावना मंच के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय SRK मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रेंडशिप क्लब किस्को ने खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि बारा बाबा बरनाग की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीपीओ दिवाकर कुमार और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही खिलाड़ियों को सफलता मिलेगी. उन्होंने युवाओं…

Read More

जामताड़ा: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जामताड़ा पुलिस केंद्र में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया. इस अवसर पर अनुशासित परेड का आयोजन कर शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी दी गई. कार्यक्रम में एसपी शंभु कुमार सिंह, डीएसपी मुख्यालय नीलम कुजूर, एसडीपीओ वसीम रजा, साइबर डीएसपी अमित कुमार रविदास, परिचारी प्रवर अजीत कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे. शहीदों का बलिदान सदैव…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोलमुरी स्थित पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया. इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों का त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी. पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों…

Read More