आदित्यपुर: दुर्गा पूजा, दशहरा और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह शांति समिति सदस्य पुरेंद्र नारायण सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आदित्यपुर की जनता को बधाई दी है.


महानवमी के दौरान आदित्यपुर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के बाद प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी व शांति समिति के सदस्य वॉच टावर पहुंचे. यहां से भीड़ नियंत्रण, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर नजर रखी गई. विजयादशमी और प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी शांति समिति के सदस्य सक्रिय रहे.
पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, एडीसी जयवर्धन कुमार, एसडीएम अभिनव प्रकाश, नगर आयुक्त एजाज, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को बेहतर समन्वय के लिए बधाई दी.
वॉच टावर पर श्रद्धालुओं की सहायता और व्यवस्था में पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ रवींद्रनाथ चौबे, आरके सिन्हा, सुनील श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त डीएसपी सरयू पासवान, एसडी प्रसाद, नीतू शर्मा, प्रभास कुमार झा, रामचंद्र पासवान, दया मिश्रा, उदित यादव, अश्वनी कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

