Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

बोकारो: लंबे इंतजार के बाद बोकारो एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में एक बार फिर ठोस कदम उठाया गया है. शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट के टाउन एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने एयरपोर्ट की सीमा के पास स्थित अतिक्रमण और अवैध बूचड़खाने को हटाने की कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि यह अतिक्रमण और बूचड़खाना उड़ान सेवा शुरू करने में बड़ी बाधा बने हुए थे, जिसके कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से अब तक लाइसेंस जारी नहीं किया जा सका था. इस वजह से बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं की शुरुआत लगातार टलती जा रही…

Read More

बोकारो: ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी मजदूरों की आखिरकार सुरक्षित वतन वापसी हो गई है. शनिवार को सभी मजदूर बोकारो थर्मल पहुंचे, जहां उप श्रमायुक्त की टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. ये मजदूर पिछले तीन महीनों से वेतन बकाया और भोजन की किल्लत जैसी कठिन परिस्थितियों में फंसे हुए थे. जानकारी के अनुसार, इन मजदूरों में बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिलों के श्रमिक शामिल हैं, जिन्हें पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड नामक कंपनी में काम करने के लिए ट्यूनीशिया भेजा गया था. कंपनी की लापरवाही और भुगतान में देरी के कारण सभी कामगार गंभीर आर्थिक संकट…

Read More

समस्तीपुर: जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के मेहसारी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में शनिवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उजियारपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. करीब दो घंटे की जांच के बाद लड़के की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड संख्या 11 निवासी अक्षय सिंह के 18 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई. वहीं…

Read More

भोजपुर: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया. मृतका की पहचान देवरिया निवासी छोटे लाल उर्फ बूढ़ा की 36 वर्षीय पत्नी रीता कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रीता की हत्या उसके पति छोटे लाल सहित ससुराल पक्ष के तीन-चार लोगों ने मिलकर की है. परिजनों के अनुसार, रात में…

Read More

वैशाली: हाजीपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एक सैन्य मालगाड़ी के दो खाली डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. यह घटना हाजीपुर स्टेशन से कुछ दूरी पहले की बताई जा रही है. हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. जानकारी के अनुसार, सैन्य सामान लेकर जा रही मालगाड़ी पटोरी की दिशा से हाजीपुर स्टेशन की ओर गुजर रही थी. तभी अचानक उसके दो खाली डिब्बे बेपटरी होकर दूसरे ट्रैक पर चले गए. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी तत्काल मौके…

Read More

समस्तीपुर: जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के झखड़ा गांव के शीतल पट्टी बूथ के पीछे हजारों की संख्या में वीवीपैट मशीनें लावारिस हालत में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग से जांच की मांग करते हुए सरायरंजन थाना और प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दिया. घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरायरंजन थाना के साथ- साथ जिले के कई…

Read More

रोहतास: चेनारी विधानसभा क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को महागठबंधन और खासकर लालू परिवार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता जनता से वोट लेकर सिर्फ अपने परिवार का भला करते हैं. मुख्यमंत्री खुद बनते हैं, जेल जाते हैं तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना देते हैं, और अगली पीढ़ी में अपने बेटे को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देते हैं. अगर सांसद बनाना हो तो अपनी बेटी को बनाते हैं. चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन ने “M.Y.” यानी मुस्लिम- यादव समीकरण बनाया था, लेकिन “एम” यानी…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सहारा गार्डन सिटी सोसाइटी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह- शाम टहलने या बच्चों के खेलने के दौरान कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला करने लगे हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है. सोसाइटी के निवर्तमान अध्यक्ष शशांक गांगुली और निवर्तमान कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ने इस संदर्भ में नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि नगर निगम को उच्चतम न्यायालय के हालिया…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शनिवार को उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के टाउन हॉल, मैरिज हॉल और वार्डों में बने सामुदायिक भवनों के किराए में 50 प्रतिशत कटौती की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत निर्मित ये भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन वर्तमान में इनका किराया आम नागरिकों की आर्थिक क्षमता से काफी अधिक है. अत्यधिक किराए के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने आवश्यक पारिवारिक या सामाजिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पा रहे हैं. मनोज चौधरी ने…

Read More

लोहरदगा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है. इसी क्रम में लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने दावा किया है कि बिहार में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. सांसद सुखदेव भगत हाल ही में बिहार में चुनाव प्रचार अभियान से लौटे हैं. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता का स्पष्ट रुझान इंडिया गठबंधन के पक्ष में दिखाई दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार के युवा और आम मतदाता केंद्र सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं और अब बदलाव की ओर…

Read More