समस्तीपुर: जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के झखड़ा गांव के शीतल पट्टी बूथ के पीछे हजारों की संख्या में वीवीपैट मशीनें लावारिस हालत में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग से जांच की मांग करते हुए सरायरंजन थाना और प्रखंड कार्यालय का घेराव कर दिया.

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरायरंजन थाना के साथ- साथ जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.
मौके पर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा और समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी पहुंचे हैं. अधिकारी लगातार लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
