भोजपुर: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में घरेलू विवाद के बीच एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया. मृतका की पहचान देवरिया निवासी छोटे लाल उर्फ बूढ़ा की 36 वर्षीय पत्नी रीता कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रीता की हत्या उसके पति छोटे लाल सहित ससुराल पक्ष के तीन-चार लोगों ने मिलकर की है. परिजनों के अनुसार, रात में छोटे लाल ने फोन पर बताया था कि रीता के पेट में दर्द है, लेकिन सुबह जब परिवार वाले पहुंचे तो रीता मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी थी और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. इससे स्पष्ट होता है कि उसकी पिटाई कर हत्या की गई है.
परिजनों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान भी रीता के साथ मारपीट की गई थी. बताया जा रहा है कि रीता अपने पति को घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बाहर काम करने भेजना चाहती थी, इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते यह घटना हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
