- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: Digital Desk
भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
चाईबासा/ Jayant Pramanik भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करने के प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेसजनों ने बुधवार को चाईबासा गांधी मैदान में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने “महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे लगाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि केन्द्र सरकार का यह कदम अत्यंत चिंताजनक और सुनियोजित है. मनरेगा कानून गांवों में रहने वाले लोगों को काम मांगने का कानूनी अधिकार देता है और ग्रामीण भारत में सौ…
जामताड़ा Report By Yogesh Kumar 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आगामी 7 और 8 फरवरी को आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कोर्ट रोड क्षेत्र में 12, 13 और 14 वार्ड के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राजा नित्य गोपाल सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिव धाम के सुभाष सिंह ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए जामताड़ा जिला अधिवक्ता संघ के मोहनलाल…
चाईबासा Report By Jayant Pramanik स्वाभिमानी मजदूर संगठन झारखंड ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए ‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका की गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक 2025’ का कड़ा विरोध किया है. संगठन ने इस विधेयक को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि यह मनरेगा कानून 2005 को कमजोर और निष्प्रभावी करने की साजिश है. संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में विफल रही है. अब अपनी नाकामी छिपाने के लिए नया कानून लाकर मजदूरों के कानूनी अधिकार खत्म किए जा रहे हैं.…
सरायकेला: अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने बुधवार को नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और भूमि से संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की. निरीक्षण उपरांत अपर उपायुक्त ने अंचल कर्मियों के साथ बैठक कर भूमि से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने सभी लंबित भूमि मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अपर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि भूमि मामलों में पारदर्शिता, नियमसम्मत कार्रवाई और समयबद्ध निपटारा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया…
देवघर: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर देवघर जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को रायशुमारी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. प्रदेश से पहुंचे पर्यवेक्षक विधायक रागिनी सिंह, बबलू भगत और संदीप वर्मा की उपस्थिति में चयनित कार्यकर्ताओं से राय ली गई. इस दौरान नामित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सहित वर्तमान और पूर्व विधायकों से रायशुमारी की गई. इस दौरान कार्यकर्ता अपने- अपने चहेते नेताओं के पक्ष में खुलकर राय रखते नजर आए. इस संबंध में निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि पूरे…
जामताड़ा Report By Yogesh Kumar फोन पे पर फर्जी कैशबैक मैसेज भेजकर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधियों को जामताड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल के निर्देशन में छापेमारी की गई. पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर ने साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कठबरारी से रंगामटिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास पलाश के पेड़ों वाले मैदान से चारों अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में सिराज अंसारी, मो. इजहार अंसारी, चांद मिर्जा और मो. बेलाल अंसारी…
देवघर: जिले के सारवां थाना क्षेत्र के डकाई मोड़ के पास बुधवार को दो ऑटो की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से देवघर सदर अस्पताल लाया गया. यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को वार्ड में भर्ती कर लिया है. घायल रविंद्र भोक्ता ने बताया कि वह डकाई से काम कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान देवघर की ओर से आ रही ऑटो…
गोड्डा: जिले में लगातार हो रही ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय चोरी गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में लगातार ट्रैक्टर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं. गुप्त सूचना के आधार पर दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से अभिषेक कुमार उर्फ सुमित यादव को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य पांच सदस्यों को भी पकड़ा गया. आरोपी ट्रैक्टर चोरी…
गम्हरिया: आदित्यपुर के वास्तु विहार सोसायटी में बुधवार को बूथ मैपिंग से संबंधित एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में विभिन्न मतदान केंद्रों से जुड़े 50 से अधिक मतदाताओं के नामों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया. कैंप के दौरान मतदाताओं को यह जानकारी दी गई कि मतदाता मैपिंग से संबंधित सूचनाएं कैसे प्राप्त की जा सकती हैं और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसका समाधान कैसे किया जाए. उपस्थित अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि भविष्य में मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं से बचा जा…
जमशेदपुर Report By Afroz Mallik बिष्टुपुर स्थित हज़रत बादशाह अब्दुल रहीम शाह उर्फ चुना सह बाबा रहमतुल्लाह अलैह के 55वें सालाना दूसरे उर्स मुबारक को अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मजार शरीफ परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. उर्स मुबारक का आयोजन 18 दिसंबर गुरुवार से 21 दिसंबर रविवार तक किया जाएगा. उर्स का आगाज़ 18 दिसंबर को सुबह 8.00 बजे कुरान ख्वानी के साथ होगा, जो लगातार 21 दिसंबर तक जारी रहेगा. उर्स कार्यक्रम के तहत 20 दिसंबर को सुबह 11.00 बजे से चादर और संडल गश्त निकाली…