Author: Digital Desk

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।

यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।

बगहा: महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह के समर्थन में शनिवार को प्रस्तावित रोड शो समय अभाव के कारण नहीं हो सका. दरअसल, जिला प्रशासन ने रोड शो के लिए शाम 4 बजे तक की अनुमति दी थी, जबकि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर 4 बजे के बाद विमल बाबू खेल मैदान में लैंड हुआ. समय सीमा समाप्त होने के कारण रोड शो की इजाजत नहीं दी गई. इसके बाद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने विमल बाबू खेल मैदान में ही मौजूद समर्थकों को संबोधित किया. उन्होंने लोगों से महागठबंधन के…

Read More

बांका: जिले के अमरपुर प्रखंड के कठेल गांव में आयोजित चुनावी सभा में जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि लालू- राबड़ी के शासनकाल में अपहरण एक उद्योग बन गया था, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है. संजय सिंह ने कहा कि इस चुनाव में “विकास बनाम विनाश” की लड़ाई चल रही है. तेजस्वी यादव जनता को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि नीतीश सरकार ने बिहार के हर तबके के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwr Gorai झारखंड की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) बनने पर तदाशा मिश्रा को पूरे राज्यभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 की पूर्व पार्षद एवं समाजसेविका श्रीमती नीतू शर्मा ने अपने संगठन तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी है. अध्यक्ष नीतू शर्मा ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है कि राज्य को एक सक्षम, सशक्त और संवेदनशील महिला पुलिस प्रमुख मिली हैं. उन्होंने कहा कि तदाशा मिश्रा के नेतृत्व में न केवल कानून- व्यवस्था और पुलिस प्रशासन मजबूत होगा, बल्कि समाज के वंचित वर्ग,…

Read More

बोकारो: स्टील प्लांट में शनिवार को एक बार फिर कार्यस्थल पर हादसा हो गया. हादसे में 31 वर्षीय ठेका मजदूर अमन मरांडी गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसे बचाने के प्रयास में उसका सहकर्मी सरोज कुमार भी घायल हो गया. दोनों मजदूर एसएन एंटरप्राइजेज कंपनी के अधीन स्लैबिंग मिल (SSD) विभाग में ए शिफ्ट के दौरान काम कर रहे थे. काम के दौरान अचानक किसी तकनीकी खराबी के कारण आग की लपटें उठीं, जिससे अमन मरांडी का बांह, चेहरा और शरीर के हिस्से झुलस गए. उसे बचाने के प्रयास में सरोज कुमार भी आग की चपेट में आ गया.…

Read More

बगहा: बगहा विधानसभा क्षेत्र के भैरोगंज हाई स्कूल मैदान में शनिवार को एनडीए की विशाल चुनावी सभा आयोजित की गई. इस जनसभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिल्ली के सांसद व फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने शिरकत की. दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में वोट मांगे और महागठबंधन, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद की सरकार पर जमकर हमला बोला. सभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार की जनता ने अब महागठबंधन को नकारने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ही विकास के…

Read More

जमशेदपुर: डीकेएमएस फाउंडेशन इंडिया और रोटरैक्ट क्लब ऑफ सोशल क्रू के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में “स्टेम सेल ट्रांसप्लांट अवेयरनेस एंड पोटेंशियल डोनर ड्राइव” का आयोजन किया गया. इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 185 छात्रों ने डीकेएमएस फाउंडेशन इंडिया के साथ पंजीकरण कराया और स्वैब किट के नमूने जमा किए. कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त कैंसर और अन्य गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों के लिए स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के महत्व को समझाना और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना था. आयोजकों ने बताया कि इस मुहिम…

Read More

सरायकेला Promod kumar भाजपा नेता सुमित चौधरी ने जेआरडीसीएल कंपनी पर सड़क सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सरायकेला उपायुक्त ने कंपनी को सड़क के गड्ढे भरने और मुख्य सड़कों की लाइटें ठीक करने का निर्देश दिया था, लेकिन कंपनी ने इस पर अधूरा काम किया है. चौधरी ने जानकारी दी कि कंपनी ने बिरसा चौक की हाई मास्ट लाइट को तो ठीक कर दिया है, लेकिन कोर्ट मोड़ की लाइट अभी भी अधूरी छूटी हुई है. वहीं मुख्य मार्गों पर लगाए गए…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के पर्यवेक्षण में शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम ने सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी ओपी क्षेत्र के ग्राम पदमपुर और धनोबांध महादेवीपुर में अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापेमारी की. प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई और 350 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. अवैध शराब निर्माण और विक्रय में संलिप्त गोपी उराँव और बाबू लाल मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट…

Read More

सरायकेला/ Rasbihari Mandal राजनगर प्रखंड के कृष्णापुर गांव में रास पूर्णिमा के अवसर पर पारंपरिक रास मेला का शुभारंभ शनिवार शाम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया. पहले ही दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मेले में उमड़ पड़े. आसपास के गांवों और दूरदराज के इलाकों से भी लोग इस ऐतिहासिक मेले का आनंद लेने पहुंचे. कृष्णापुर का रास मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और लोक संस्कृति का भी प्रतीक माना जाता है. स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की स्मृति में…

Read More

भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है. झारखंड से पहुंचे राजद नेताओं की टीम लगातार क्षेत्र में कैंपेनिंग कर रही है और राजद प्रत्याशी रजनीश भारती के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रही है. शनिवार को राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव और आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सनहौला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों- भुड़िया, माहिया, विश्वासपुर और पोठिया का दौरा किया. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर महागठबंधन के घोषणा पत्र पर विस्तार से चर्चा की और लालटेन छाप पर वोट देने की…

Read More