लोहरदगा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है. इसी क्रम में लोहरदगा के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने दावा किया है कि बिहार में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

सांसद सुखदेव भगत हाल ही में बिहार में चुनाव प्रचार अभियान से लौटे हैं. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता का स्पष्ट रुझान इंडिया गठबंधन के पक्ष में दिखाई दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार के युवा और आम मतदाता केंद्र सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं और अब बदलाव की ओर अग्रसर हैं.
सुखदेव भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “अच्छे दिनों” के वादे अब केवल चुनावी जुमले साबित हुए हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब इन झूठे वादों से तंग आ चुकी है और इस बार देश को नया राजनीतिक संदेश देने के लिए तैयार है.
उन्होंने विश्वास जताया कि मतदान के रुझानों से यह साफ हो गया है कि बिहार में इंडिया गठबंधन बहुमत के साथ सरकार बनाएगा. भगत ने कहा कि बिहार की जनता रोजगार, शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों पर इस बार अपना जनादेश दे रही है, न कि भावनाओं पर.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
