- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
कुचाई: 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रांची के कमांडेंट शाश्वत कुमार के दिशा-निर्देश पर ए-समवाय जम्बरो द्वारा बुरुहातु (कोमाय) गांव में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में कुल 210 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं. शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. कुमार सिसोदिया एवं उनकी टीम ने गाय, बैल, बकरी समेत अन्य पालतू पशुओं की जांच की. चिकित्सकों ने पशुपालकों को संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी. एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या…
सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर-2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रारूप मतदाता सूची, दावा-आपत्ति, सत्यापन और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि जिले में 30 जून से 29 जुलाई तक चले गणना चरण में कुल 8,92,189 मतदाताओं में से 7,66,713 मतदाताओं ने गणना प्रपत्र जमा किया, जिन्हें डिजिटाइज किया गया है. वहीं 1,24,576 प्रपत्र एकीकृत नहीं हो सके. इनमें डुप्लीकेट के 9,088, मृत के 26,242, स्थानांतरित के 39,431,…
जमशेदपुर: साकची बाजार में पिछले करीब दो महीने से दुकानों की छतों पर लगे एसी के आउटर यूनिट से कॉपर पाइप और तार चोरी होने की घटनाओं से दुकानदार परेशान हैं. लगातार हो रही चोरी से व्यापारियों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है. मंगलवार को डालडा लाइन क्षेत्र के दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक युवक एसी के आउटर यूनिट से कॉपर पाइप और तार काटता दिखाई दिया. फुटेज के आधार पर दुकानदारों ने युवक की तलाश कर उसे पकड़ लिया. पकड़े गए युवक ने अपना नाम रमजान बताया है और वह कपाली के ओल्ड…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड सभागार में मंगलवार को टीआरसीएससी संस्था की ‘स्वयं’ परियोजना के तहत ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन किया गया. पुस्तक में बाल अधिकार. बाल संरक्षण और जीवन कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ साधुचरण देवगम ने की. उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा. सुरक्षा. स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बाल अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करने की जरूरत बताई. स्वयं परियोजना की सलाहकार रजत मित्र ने पुस्तक के उद्देश्य और महत्व…
चाईबासा/ सरायकेला: झारखंड में कमजोर पड़ चुका नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में पहुंचता नजर आ रहा है. हाल के दिनों में बड़े इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद अब संगठन से जुड़े नक्सली भी मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुन रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को कोल्हान पुलिस मुख्यालय में चार हार्डकोर नक्सलियों ने झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के समक्ष हथियार डाल दिए. आत्मसमर्पण करने वालों में दस लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर सालुका कयाम उर्फ भुवनेश्वर, एक लाख रुपये का इनामी कोदोमुनी कोड़ा, अनिता…
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कल्याण विभाग की योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और सभी योग्य लाभुकों को समय पर लाभ देने का निर्देश दिया. बैठक में धूमकुड़िया भवन, मांझीथान, जाहेरथान सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की भी समीक्षा हुई. लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा तीन वर्ष से अधिक समय से स्वीकृत लेकिन शुरू नहीं हुई योजनाओं को नियमानुसार सरेंडर करने का निर्देश दिया…
चौका: थाना क्षेत्र के दूबराजपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच-33 पर सोमवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार युवक सड़क पर फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति दुर्घटना का कारण बनी. हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा. सूचना मिलने पर भाजपा युवा नेता आकाश महतो तत्काल मौके पर पहुंचे और चौका थाना पुलिस के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल भिजवाया. घटना के बाद एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए. आरोप है कि अधिकारी मौके पर…
सरायकेला: उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन पदाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में छूटे पात्र विद्यार्थियों और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि अपने-अपने संस्थानों में ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार करें, जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी…
चांडिल: संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत चांडिल चौक बाजार में किसानों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसका विरोध किया. आंदोलन में शामिल किसानों ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते का सीधा असर देश के किसानों और कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है. किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की. चांडिल चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान…
कुचाई: प्रखंड क्षेत्र के रूगुडीह पंचायत अंतर्गत रूगुडीह गांव के टोला मुरूमडीह में रविवार की आधी रात बड़ा हादसा होते- होते टल गया. गांव निवासी डोली मुंडा और नंदीमनी सोय के घर पर अचानक विशाल ईमली का पेड़ गिर पड़ा. घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, सौभाग्य से घटना में किसी की जान नहीं गई और परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए. बताया गया कि रविवार देर रात पुराना और विशाल ईमली का पेड़ अचानक जड़ से…