सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड सभागार में मंगलवार को टीआरसीएससी संस्था की ‘स्वयं’ परियोजना के तहत ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन किया गया. पुस्तक में बाल अधिकार. बाल संरक्षण और जीवन कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है.


कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ साधुचरण देवगम ने की. उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा. सुरक्षा. स्वास्थ्य और विकास के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बाल अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करने की जरूरत बताई.

स्वयं परियोजना की सलाहकार रजत मित्र ने पुस्तक के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी. वहीं परियोजना समन्वयक गौरीका गिरि ने कहा कि बच्चों और किशोरों के समग्र विकास तथा बाल संरक्षण को लेकर परियोजना के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. कार्यक्रम में परियोजना से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया.

