चांडिल: संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत चांडिल चौक बाजार में किसानों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इसका विरोध किया.



आंदोलन में शामिल किसानों ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौते का सीधा असर देश के किसानों और कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है. किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने सरकार से किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की.
चांडिल चौक बाजार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशु देव महतो, राधानाथ कुमार, धनपति गोप, भुजंग मछुआ, धीरेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे. किसानों ने एकजुट होकर गगनभेदी नारे लगाए और भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.
आंदोलनकारियों ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए, जिससे देश के किसानों की आजीविका सुरक्षित रहे. संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से अपने अधिकारों और हितों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया.





