- Kandra Kali Puja Committee A कांड्रा: बाजार काली पूजा कमिटी का पुनर्गठन, बप्पा पात्रो लगातार चौथी बार बने अध्यक्ष
- Chaibasa Brother Sister Drowning Incident चाईबासा: खेलते- खेलते गड्ढेनुमा तालाब तक पहुंचे मासूम भाई- बहन, डूबने से दोनों की मौत
- Sonua Weekly Market चाईबासा: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, साप्ताहिक हाट-बाजार में पसरा कीचड़
- Jamtara Ajay River Rescue जामताड़ा: अजय नदी में बह रहे अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, नाला सीएचसी में भर्ती
- Ichagarh Assembly Inside Story ईचागढ़ की सियासत में फिर हलचल, क्या आजसू को अलविदा कहेंगे हरेलाल महतो ?
- Jamtara Power Line Accident जामताड़ा: टूटे तार ने किसान की उम्मीदों पर फेरा पानी, करंट से गर्भवती गाय की मौत
- Kolkata Banaras Special Train जामताड़ा: पूजा में घर लौटने वालों के लिए राहत, चित्तरंजन होकर चलेगी कोलकाता-बनारस स्पेशल
- Chandil Gangudih Canal Bridge Issue चांडिल: जर्जर रेलिंग और पुराने पुल से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई मरम्मत की गुहार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
रांची: खरसावां में सोना सिंचाई योजना के तहत खरसावां शाखा नहर से निकलने वाली छह वितरणियों के जीर्णोद्धार का मामला विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया. विधायक के तारांकित प्रश्न संख्या 03 के जवाब में राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि इन वितरणियों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता है. विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से जानना चाहा कि सोना सिंचाई योजना अंतर्गत खरसावां शाखा नहर से निकलने वाली वितरणियों की जर्जर स्थिति को देखते हुए उनके जीर्णोद्धार के लिए क्या कार्रवाई की जा रही है. प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि…
रांची: ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने विधानसभा के तारांकित प्रश्न के माध्यम से सोमवार को चांडिल डैम से प्रभावित 84 मौजा और 116 गांव के विस्थापितों के पुनर्वास, मुआवजा और सिंचाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. विधायक ने सरकार से विस्थापित परिवारों की समस्याओं के शीघ्र समाधान और चांडिल डैम के पानी से प्रभावित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की. सरकार की ओर से दिए गए जवाब के अनुसार चांडिल डैम से कुल 116 गांव प्रभावित हुए हैं. इनमें 38 गांव पूर्ण रूप से और 78 गांव आंशिक रूप से प्रभावित हैं. डैम से कुल…
सरायकेला: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन पूरे राज्य में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसी क्रम में सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया. प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम के नेतृत्व में बड़ा कुनाबेड़ा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया और लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया. इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों के बीच भी केक बांटा गया. बच्चों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के विकास और जनकल्याण की दिशा…
कांड्रा. सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा थाना क्षेत्र के घुटबेड़ा गांव में सोमवार को पेड़ की बड़ी डाल गिरने से रमेश मंडल का घर क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में घर की मिट्टी की दीवार और एडवेस्टर की छत को नुकसान पहुंचा है. घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन संयोग से किसी को चोट नहीं आई. पेड़ की डाल गिरने से घर को काफी नुकसान पहुंचा. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. सूचना मिलने पर डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा भी मौके…
राजनगर: सावन की दूसरी सोमवारी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के अवसर पर प्राचीन भीमखंदा प्रांगण में सोमवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. टाटा स्टील फाउंडेशन और भीमखंडा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम में झामुमो नेता सह शिक्षाविद प्रोफेसर केपी सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खकड़ीपाड़ा इलाके में छापेमारी कर करीब आधा किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंदपुर बजरंगनगर निवासी शशि कुमार भगत के रूप में हुई है. सिटी एसपी ललित मीणा ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खकड़ीपाड़ा इलाके में एक युवक गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और शशि कुमार भगत को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया गया.…
रांची: जेपीएससी- जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच सोमवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. इधर विधानसभा घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी छात्र तमाम पुलिस बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था को पार करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे और विधानसभा के समीप पहुंच गए. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने छह राउंड आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन आंदोलनकारी छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. छात्रों और पुलिस के बीच लगातार गतिरोध बना रहा. इसी दौरान कुछ छात्र सुरक्षा घेरा तोड़कर विधानसभा परिसर में प्रवेश करने में भी सफल…
रांची: राजधानी रांची में जेपीएससी- जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितता के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़क पर उतरे. इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर छात्र आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे. प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कई जगहों पर नोकझोंक हुई. छात्रों की ओर से पुलिस पर कथित लाठीचार्ज का आरोप लगाया गया है. वहीं पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रित करने के लिए सांकेतिक रूप से बल प्रयोग किया गया और…
आदित्यपुर: शहरी जलापूर्ति योजना के तहत आदित्यपुर-2 में शुरू किए गए टेस्टिंग अभियान के दौरान गेल गैस की पाइपलाइन बिछाने के काम से जलापूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है. रविवार को रोड नंबर 13 में अचानक हुए जलप्रवाह को इसी क्षति का परिणाम बताया जा रहा है. सोमवार को संबंधित एजेंसी जिंदल की टीम ने मौके पर जांच शुरू की तो जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त मिली. बताया जा रहा है कि गेल गैस की पाइपलाइन बिछाने के दौरान जलापूर्ति पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा था. टेस्टिंग के दौरान पानी का दबाव बढ़ने पर…
जामताड़ा: सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान, शेड, बांस-बल्ली, गुमटी, ठेला-खोमचा समेत अन्य अस्थायी निर्माण करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत जामताड़ा ने सख्त रुख अपनाया है. नगर पंचायत की ओर से आम सूचना जारी कर अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे के भीतर सड़क किनारे से सभी प्रकार के अस्थायी निर्माण और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है. नगर पंचायत के अनुसार, सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है. इससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. आम लोगों की सुविधा और यातायात…