- Adityapur CBSE Affiliation आदित्यपुर: पहले ही प्रयास में मदन मोहन पब्लिक स्कूल को मिली सीबीएसई से दसवीं तक की मान्यता
- Jharkhand High Court News रांची: झारखंड हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
- Jamtara Legal Awareness जामताड़ा: बुधुडीह पहुंचा न्याय रथ, ग्रामीणों को बताया कानूनी अधिकार और निःशुल्क सहायता का रास्ता
- Kharsawan Karam Mahotsav खरसावां: बिजार के चोपदडीह में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव. मांदर की थाप पर रातभर झूमे महिला-पुरुष
- Saraikela Beauty Parlour Training सरायकेला: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शुरू
- World Ayurveda Day सरायकेला: विश्व आयुर्वेद दिवस पर गांवों तक पहुंचना था आयुष का संदेश, सदर अस्पताल की चारदीवारी में सिमटा नुक्कड़ नाटक
- Saraikela Crime News चांडिल: अवैध लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- South Eastern Railway आदित्यपुर: 9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी कई मेमू ट्रेनें, टाटानगर से टर्मिनल शिफ्ट की अवधि बढ़ी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और कदाचार से संबंधित मामलों की जांच के बीच सरकार ने कई परीक्षाओं को रद्द करने, कुछ परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित रखने तथा पुरानी परीक्षाओं की CID जांच कराने का निर्णय लिया है. सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचनाओं के अनुसार JPSC की 17 पूर्व परीक्षाओं में संभावित अनियमितताओं की जांच CID को…
रांची: जिस परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थियों ने वर्षों लगा दिए. कई ने नौकरी छोड़ी, कई ने परिवार और निजी जिम्मेदारियों से समझौता किया और जब सफलता मिली तो लगा कि संघर्ष का दौर खत्म हो गया. लेकिन जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले ने सफल अभ्यर्थियों की यह खुशी फिर अनिश्चितता में बदल दी. सोमवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया. निर्णय की जानकारी मिलते ही परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का आक्रोश राजधानी की सड़कों पर दिखाई देने लगा. सचिवालय के पास जुटे…
सरायकेला/ जमशेदपुर: लगातार हो रही बारिश और विभिन्न बांधों के फाटक खोले जाने के बाद जमशेदपुर एवं आदित्यपुर में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है. ऐसे मुश्किल समय में आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा आधी रात बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और लोगों के बीच राहत सामग्री बांटकर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की मुहिम में जुटी रहीं. उन्होंने प्रभावित लोगों के बीच बिस्किट, चूड़ा, गुड़ और मुढ़ी का वितरण किया. चांडिल डैम के 13 और ओडिशा स्थित बैंगविल डैम के दो फाटक खोले जाने के बाद खरकई नदी का जलस्तर तेजी से…
कांड्रा: क्षेत्र में मंगलवार को मां मनसा की पूजा-अर्चना पूरे भक्तिभाव और धूमधाम के साथ की गई. क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. भक्तों ने विधि-विधान से मां मनसा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की. पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए तालाब में स्नान किया और सिर पर घट लेकर गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल पहुंचे. श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. विभिन्न पूजा पंडालों में देर शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी…
सरायकेला: फ्लड कंट्रोल सेल आदित्यपुर की ओर से मंगलवार रात 8 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार खरकाई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 6.45 मीटर ऊपर पहुंच गया है. वहीं गंजिया बराज का जलस्तर खतरे के निशान से करीब दो मीटर नीचे है. जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए बराज के 15 फाटक खोल दिए गए हैं. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से नदी और जलमग्न क्षेत्रों की ओर…
गम्हरिया: छोटा गम्हरिया में मंगलवार को मनसा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. वर्ष 1963 से आयोजित हो रही यह पारंपरिक पूजा आज भी क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बनी हुई है. सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. भक्तों ने माता मनसा की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की. पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं.…
आदित्यपुर: लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी में अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. नदी का जलस्तर बढ़ने से आदित्यपुर के बाबाकुटी समेत कई तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं. बाबाकुटी क्षेत्र में 11 हजार केवीए का बिजली पोल और ट्रांसफार्मर भी पानी में डूब गया है. संभावित खतरे को देखते हुए कुलुपटांगा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है. फीडर बंद होने से बाबाकुटी समेत आसपास का बड़ा इलाका अंधेरे में डूब गया है. खरकई नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नदियों और जलस्रोतों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. संभावित बाढ़ और जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को चक्रधरपुर पुरानी बस्ती स्थित सीढ़ी घाट पहुंचकर संजय नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी और चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हंसदा मौजूद रहे. उपायुक्त ने संजय नदी के जलस्तर, तटीय क्षेत्र की स्थिति और बारिश के प्रभाव का…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जिला प्रशासन ने जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है. उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जलजमाव प्रभावित इलाकों का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जलजमाव के कारण उत्पन्न समस्याओं, जल निकासी की व्यवस्था और प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही राहत सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी…
सरायकेला: जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण होने वाली परेशानी को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने मंगलवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया. उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान सरायकेला- राजनगर बाईपास मार्ग, कोलाबीरा स्थित आरकेएफएल के समीप तथा सरायकेला क्षेत्र के अन्य स्थानों पर नो- पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने और सड़क किनारे अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों की जांच की गई. जांच के…