- Gamharia Bolaidih Road Encroachment Dispute गम्हरिया: सरकारी नल- शौचालय के पास अतिक्रमण को लेकर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि से भिड़ा फुटपाथी दुकानदार
- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: बीको मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर गंभीर, सड़क पर तड़पता रहा घायल
- Ranchi PMLA Court Case रांची: तकनीकी कारणों से टली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप गठन की कार्यवाही, अब 24 सितंबर को सुनवाई
- Tata Football Academy Convocation जमशेदपुर: टाटा फुटबॉल अकादमी के 16वें दीक्षांत समारोह में 15 युवा खिलाड़ियों को सम्मान, अब पेशेवर फुटबॉल की ओर बढ़ेंगे कदम
- Gamharia Trible Land Issue गम्हरिया: 60 वर्षों से बसे आदिवासी परिवारों पर बेदखली का संकट, अंचल कार्यालय पहुंच लगाई इंसाफ की गुहार
- Khuntpani CHC High Mast Light खरसावां: खूंटपानी के बासाहातु सीएचसी परिसर में जली हाई मास्ट लाइट, मरीजों को रात के अंधेरे से मिलेगी राहत
- Kharsawan MLA Dashrath Gagrai Welcome खरसावां: केप टाउन से लौटे विधायक दशरथ गागराई का स्वागत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने भेंट किया गुलदस्ता
- Kandra Karam Mahotsav कांड्रा: धूमधाम से सम्पन्न हुआ करम महोत्सव, झुमुर की थाप पर देर रात तक झूमते रहे हजारों दर्शक
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
“कलाकारों की दो टूक- सिर्फ भवन नहीं, मजबूत संस्थागत व्यवस्था से बचेगी विरासत” सरायकेला: जिस छऊ ने सरायकेला को विश्व के सांस्कृतिक मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाई, आज उसी विरासत को सहेजने के लिए स्थापित सरकारी संस्था अपने भविष्य के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ी है. शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक पर छऊ कलाकारों, गुरुओं और कला प्रेमियों की निगाहें टिकी हैं. वर्षों से लंबित सवालों पर यदि बैठक में ठोस निर्णय लेकर प्रभावी प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाता है, तो यह राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को संस्थागत रूप से मजबूत करने की दिशा…
चाईबासा: जिले के सोनुआ प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. सुबह से ही क्षेत्र में उत्सव और उमंग का माहौल रहा. इस पावन अवसर पर बहनों ने स्नान-ध्यान और पूजा-अर्चना के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं. बहनों ने ईश्वर से भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताया और जीवनभर सुख-दुख में साथ निभाने…
दुमका: JSSC और JPSC की परीक्षाओं एवं भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे देवेंद्र महतो की परीक्षा भर्ती सुधार यात्रा शुक्रवार को दुमका पहुंची. यात्रा के पांचवें दिन संताल परगना प्रमंडल पहुंचे देवेंद्र महतो और उनके साथियों का छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया. रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने देवेंद्र महतो और यात्रा में शामिल सदस्यों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं. मीडिया से बातचीत में देवेंद्र महतो ने कहा कि अब तक उन्होंने जो भी आंदोलन शुरू किया, उसे अधूरा नहीं छोड़ा. उन्होंने 28 जनवरी 2024 के JSSC पेपर लीक प्रकरण…
सरायकेला: प्रखंड अंतर्गत मुड़कुम पंचायत के भंडारीसाई गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए महाकाल एफसी- बम्फर भेड़ा ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया. नारंगी एफसी- बम्फर भेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही. वहीं कारगिल एफसी- भेड़ा ने तीसरा और चॉकलेट बॉय-भेड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज…
दुमका: नेपाल में हुई घटना को लेकर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है. बाबूलाल मरांडी ने भारत और नेपाल के पुराने एवं स्थायी संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि मामले के समाधान के लिए नेपाल और भारत सरकार को चीन सरकार के साथ मिलकर बातचीत करनी चाहिए. वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नेपाल की घटना को दिल दहला देने वाली और बेहद मर्माहत करने वाली घटना बताया. उन्होंने कहा कि वह स्वयं नेपाल जाकर वहां के हालात का जायजा लेना चाहते हैं. इस संबंध में वह…
रांची: भाई- बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री की बड़ी बहन अंजलि सोरेन ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की. रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें राखी बांधी और उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी बड़ी बहन से आशीर्वाद लिया, जबकि छोटी बहनों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के…
Hiwa Set On Fire लोहरदगा: बाईपास निर्माण स्थल पर अपराधियों का तांडव, गार्ड को मारी गोली; हाईवा फूंका
लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में हिरही से जोगना तक बन रही बाईपास सड़क के निर्माण स्थल पर गुरुवार देर रात दो हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. अपराधियों ने साइट पर तैनात गार्ड शशि भूषण लकड़ा को गोली मारकर घायल कर दिया और एक हाईवा वाहन को आग के हवाले कर दिया. घायल गार्ड का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. साइट इंचार्ज के अनुसार, दो युवक छोटे हथियार लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे थे. अपराधियों ने हाईवा में बैठे गार्ड को पहले वाहन से नीचे उतारा और फिर उसे गोली मार दी. इसके बाद वहां मौजूद अन्य…
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग को B.Sc Nursing और GNM पाठ्यक्रम में 100-100 सीटों की स्वीकृति मिली है. इससे पहले दोनों पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें स्वीकृत थीं. वहीं ANM पाठ्यक्रम के लिए 50 सीटों की स्वीकृति मिली है. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में संस्थान की बड़ी उपलब्धि बताया है. विश्वविद्यालय के अनुसार सीटों में बढ़ोतरी के बाद अब झारखंड के साथ पड़ोसी राज्यों के अधिक विद्यार्थियों को नर्सिंग शिक्षा का अवसर मिल सकेगा. प्रबंधन का दावा है कि नर्सिंग के इन पाठ्यक्रमों में 100-100 सीटों की…
जमशेदपुर: रक्षाबंधन के पर्व को भाई- बहन के पारंपरिक रिश्ते से आगे बढ़ाकर कृतज्ञता, सम्मान और सेवा से जोड़ने की अनूठी पहल की गई. रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ ने ‘कृतज्ञताबन्धनम्’ अभियान के तहत बच्चों के हाथों से तैयार राखियां समाज की सुरक्षा और सेवा में जुटे कर्मियों तक पहुंचाईं. अभियान के तहत बच्चों ने स्वयं राखियां तैयार करने के साथ पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, नर्सों और रक्त सेवा से जुड़े कर्मियों के लिए भावपूर्ण संदेश एवं पत्र भी लिखे. क्लब के सदस्यों ने महिला थाना, साकची थाना और बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों को राखियां…
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के आवासीय क्वार्टरों की जर्जर स्थिति एक बार फिर सामने आई है. शुक्रवार को सेक्टर 12-E में तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक अचानक भरभराकर गिर गया. क्वार्टर संख्या 1290 से 1296 तक के ब्लॉक के छह आवास धराशायी हो गए. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आवास गिरने के बाद ऊपरी मंजिल पर मौजूद कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में BSL प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश फैल गया. मौके पर पहुंचे नगर सेवा विभाग के एक अधिकारी…