सरायकेला: प्रखंड अंतर्गत मुड़कुम पंचायत के भंडारीसाई गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.


फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए महाकाल एफसी- बम्फर भेड़ा ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया. नारंगी एफसी- बम्फर भेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही. वहीं कारगिल एफसी- भेड़ा ने तीसरा और चॉकलेट बॉय-भेड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो के साथ छोटादावना पंचायत के पूर्व उपमुखिया राजाराम महतो, वार्ड सदस्य सुबोध महतो एवं ग्राम प्रधान दिलीप महतो मौजूद रहे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कमेटी अध्यक्ष विजय पूर्ति, रविंद्र तांती, अनूप महतो, सचिव विशाल हो, कोषाध्यक्ष आकाश हो, कृष्णा नायक, राहुल महतो, सोमा मेलगंडी, शुभम मेलगंडी, विजय मेलगंडी और राजा मुंडारी सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है. साथ ही खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आगे बढ़ने की प्रेरणा विकसित करता है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

