- Jamshedpur Sitaramdera Firing जमशेदपुर: सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी दो गोलियां
- Jhimri Railway Station Issue चांडिल: झिमड़ी स्टेशन की बदहाल सुविधाओं को लेकर ADRM को सौंपा ज्ञापन, लोकल ट्रेन चलाने समेत आठ सूत्री मांग
- Puja Special Train 2026 जामताड़ा- चित्तरंजन के यात्रियों को बड़ी राहत, सात फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- Asansol Railway Division Traffic Block जामताड़ा: मधुपुर- जसीडीह रेलखंड पर 36 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
- Ranchi ACB Trap रांची: सिल्ली में ACB का बड़ा एक्शन, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
- Jamshedpur Police Board Controversy जमशेदपुर: SSP आवास के अंदर डीजीपी कर रही थी हाईलेवल मीटिंग, बाहर ‘POLICE’ बोर्ड लगी थार लेकर पहुंचा टाटा स्टील UISL कर्मी, जवान भी रह गए हैरान
- Bihar Flood Relief बिहार: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए स्वास्थ्य मंत्री निशांत, एक माह का वेतन दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में
- Gamharia Tayo Colony Assault Case गम्हरिया: टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट का मामला, पांच नामजद समेत 10 के खिलाफ शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: गृह रक्षक नव नामांकन के तहत मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. यह परीक्षा बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें 23 मार्च को महिला और 24 मार्च को पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जानकारी के अनुसार ईचागढ़ प्रखंड से कुल 1535 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 492 महिला और 1043 पुरुष शामिल थे. परीक्षा में 316 महिला और 645 पुरुष अभ्यर्थी उपस्थित रहे. शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत आयोजित दौड़ में 253 महिला और 87 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. इसके…
खूंटी: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वह अपने बेटे को स्कूल से लाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. घटना तारोसिलादोन- खूंटी सड़क स्थित भंडरा मोड़ के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक करीब दस मीटर तक घसीटता चला गया और वाहन का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया. इस…
हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत लेवडा- जमुआ क्षेत्र में मंगलवार को मंगला जुलूस के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. घटना में पुलिस अधिकारियों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार तुईयो गांव से रामभक्तों का मंगला जुलूस निकला था, जो कपका और बुचई होते हुए लेवडा गांव की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान बरकट्ठा पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोकते हुए बताया कि उस मार्ग के लिए अनुमति नहीं है और जुलूस को वापस लौटने को…
सरायकेला: जिला अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नगर भवन सभागार में जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ और इन- आउट गतिविधियों का आयोजन किया गया. वहीं कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना कमरोड़ा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने अपनी मां को पहले लाठी-डंडे से पीटा और फिर लोहे के दाऊली से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने शव को आंगन में ही लकड़ी डालकर जला दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खूंटी जिले के…
आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में एक ओर जहां संजय इलेक्ट्रॉनिक्स गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है, वहीं दूसरी ओर मंगलवार को दिनदहाड़े छिनतई की घटना ने कानून- व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार दिंदली बाजार में रेखा पांडे नामक महिला से कुछ युवकों ने पर्स छीनकर भागने की कोशिश की. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, आरोप है कि आदित्यपुर थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को थाने से ही छोड़…
सरायकेला: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में संयुक्त टीम ने सीमा से सटे इलाकों में सघन छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश एवं उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यह अभियान चलाया गया. बलरामपुर उत्पाद टीम के सहयोग से गठित संयुक्त टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी, चतरमा और डोडोडीह के जंगलों में छापेमारी…
जामताड़ा/ Manish Baranwal आगामी 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर नारायणपुर मंडल में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसको लेकर मंडल अध्यक्ष बलदेव हांसदा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान भाजपा नेत्री सह मंडल प्रभारी सुजाता सिंह भैया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में लगभग 100 से 150 कार्यकर्ता भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि मंडल के सभी बूथों से 2- 2 कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के…
सरायकेला/ Pramod Singh सीनी ओपी क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे स्थित तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा- गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह करीब चार से पांच दिन पुराना हो सकता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. इस संबंध में ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव पूरी तरह सड़- गल चुका है, जिसके कारण उसकी पहचान फिलहाल संभव नहीं हो पाई है.…
सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम- वीवीपैट वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया. इस दौरान पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्र सहित सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की कार्यस्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया. उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्कता और संयम के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए. साथ ही संबंधित अधिकारियों को…