आदित्यपुर: SC/ ST/ OBC समन्वय समिति द्वारा आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार संध्या 7 बजे मिरुडीह में बैठक आयोजित की गई. बैठक का नेतृत्व लोजपा नेता मनोज पासवान ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा फुटबॉल मैदान से रोड नंबर 4 स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा के रूप में निकाली जाएगी. इस दौरान अनिल मुखी, सोनू पासवान, विनय पासवान, सावन गुप्ता, विष्णु बावरी, अविनाश सिंह, आलोक कुमार, संतोष पासवान और नवल पासवान सहित मिरुडीह के सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
बैठक में शोभा यात्रा को भव्य और अनुशासित तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया गया. साथ ही अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

