ईचागढ़: थाना क्षेत्र के मिलन चौक के समीप शुक्रवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में पत्रकार विद्युत महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल विद्युत महतो को तुरंत एक नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार विद्युत महतो अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो और वरिष्ठ पत्रकार अरुण माझी मौके पर पहुंचे. दोनों के प्रयास से घायल को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
