- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा रोड पर अनियंत्रित ट्रेलर ने खड़ी पल्सर को रौंदा, बड़ी अनहोनी टली
- Saraikela Excise Raid सरायकेला: दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, चार भट्टियां ध्वस्त; 2,700 किलो जावा महुआ नष्ट
- Chatra Excise Department Raid चतरा: दशहरा से पहले नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 391 पेटी शराब समेत करीब 50 लाख की खेप जब्त
- Khunti Oil Tanker Fire खूंटी: तेल टैंकर के केबिन में लगी आग, मची अफरा- तफरी; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
- Kandra Road Accident कांड्रा: रघुनाथपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जमशेदपुर रेफर
- West Bengal Durga Puja 2026 आसनसोल: ‘गोली-मारपीट नहीं, शांति से मने दुर्गोत्सव’, सीतारामपुर के मेन धेमोमेन की महिलाओं ने उठाई आवाज
- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत धोलाबनी गांव से मानव तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है. एक दलाल द्वारा दो नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने के नाम पर बहला- फुसलाकर दिल्ली ले जाने की सूचना मिली है. परिजनों के अनुसार, घटना उस समय की है जब वे मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान दलाल ने मौके का फायदा उठाकर दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गया. मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने दलाल की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाया…
चांडिल: नीमडीह प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में झारखंड अलग राज्य आंदोलन से जुड़े 61 चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. कार्यक्रम में विधायक सबिता महतो ने अपने हाथों से सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अतुलनीय रहा है. उनके संघर्ष और बलिदान की बदौलत ही आज अलग झारखंड राज्य की पहचान स्थापित हो सकी है. विधायक ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें उचित मान- सम्मान दिलाने के लिए लगातार…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला समिति प्रेक्षागृह में सामाजिक संस्था अन्वेषा के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देना था. कार्यक्रम का संचालन संस्था की महासचिव आल्पना भट्टाचार्य ने किया. इस दौरान मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की डॉ. सुधा तिवारी, सिस्टर शारदा और बेबी ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने…
चांडिल: गोलचक्कर में शनिवार को हूल क्रांति के महानायक वीर अमर शहीद सिदो- कान्हू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विधायक सबिता महतो ने सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1855 में सिदो- कान्हू के नेतृत्व में शुरू हुआ संथाल हूल आंदोलन अंग्रेजी शासन के खिलाफ एक ऐतिहासिक जनविद्रोह था. इस आंदोलन में हजारों आदिवासियों ने “हूल-हूल” के नारों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष किया था. उन्होंने कहा कि “करो या मरो,…
जमशेदपुर: फार्मेसी क्षेत्र में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के 15 विद्यार्थियों का चयन देश की अग्रणी दवा कंपनी लुपिन फार्मास्युटिकल लिमिटेड में हुआ है. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया में बी. फार्मा और डी. फार्मा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की. चयनित छात्रों को कंपनी के गोवा स्थित अत्याधुनिक प्लांट में 2.2 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति दी गई है. इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला है. थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय युवक सुबल मेहरा, जो फतेहपुर थाना क्षेत्र के निमडंगाल गांव का निवासी है, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण भटकते हुए मिहिजाम के अंबेडकर नगर इलाके में पहुंच गया था. शनिवार तड़के करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने युवक को संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा और चोर समझकर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवक से पूछताछ…
सरायकेला: नगर पंचायत के व्यस्ततम बिरसा चौक में लंबे समय से बने बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर अब प्रशासन सक्रिय हो गया है. भाजपा नेता सुमित चौधरी ने उपायुक्त से मुलाकात कर इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि यह चौक सरायकेला और खरसावां को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे- बड़े वाहन गुजरते हैं. साथ ही विभिन्न कंपनियों के भारी वाहन भी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और खराब हो गई है. सुमित चौधरी ने चेतावनी…
सरायकेला: आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति 12 अप्रैल रविवार को चांडिल के पुड़ी सिल्ली (डोबो) स्थित एनवीआर रिसोर्ट सभागार में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित करेगी. इसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष और आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने दी. कार्यक्रम की सफलता को लेकर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पुरेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. समारोह के दौरान बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का समतामूलक समाज बनाने का संकल्प लेने की बात कही गई. साथ…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत शशिकला गांव की 50 वर्षीय महिला जानकी नायक बुधवार से लापता है. परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बिना बताए घर से निकल गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है. जानकारी के मुताबिक खोजबीन के दौरान यह पता चला कि महिला कोचापुर गांव पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर मारपीट की. परिजनों ने महिला के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कोचापुर…
जामताड़ा/ Manish Baranwal शहर से गुम हुई 10 वर्षीय मासूम बच्ची चंदा मुंडा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. यह मामला न्यू पांडेडीह मोहल्ले का है, जहां से बच्ची गुरुवार देर शाम अचानक लापता हो गई थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत दक्षिण बहाल टिकाडीह से बच्ची की बरामदगी हुई है. बताया जा रहा है कि देर शाम बच्ची रास्ते में भटक रही थी, तभी वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और वे उसे अपने साथ गांव ले गए. शुक्रवार सुबह जब बच्ची के गुम होने…