जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर महिला समिति प्रेक्षागृह में सामाजिक संस्था अन्वेषा के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देना था. कार्यक्रम का संचालन संस्था की महासचिव आल्पना भट्टाचार्य ने किया.
इस दौरान मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल की डॉ. सुधा तिवारी, सिस्टर शारदा और बेबी ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान करीब 35 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई, जिससे उन्हें अपनी सेहत की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकी. इस मौके पर आल्पना भट्टाचार्य, मीतू कुमारी, प्रीति, जानकी देवी, शर्मिष्ठा धर, झरना कुइला, सीमा रानी, पारी, पालक, तपती दत्ता, शम्पा मुखर्जी, मोनिका बोस, छवि सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया.

