- Adityapur Road Accident आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा रोड पर अनियंत्रित ट्रेलर ने खड़ी पल्सर को रौंदा, बड़ी अनहोनी टली
- Saraikela Excise Raid सरायकेला: दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, चार भट्टियां ध्वस्त; 2,700 किलो जावा महुआ नष्ट
- Chatra Excise Department Raid चतरा: दशहरा से पहले नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 391 पेटी शराब समेत करीब 50 लाख की खेप जब्त
- Khunti Oil Tanker Fire खूंटी: तेल टैंकर के केबिन में लगी आग, मची अफरा- तफरी; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
- Kandra Road Accident कांड्रा: रघुनाथपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जमशेदपुर रेफर
- West Bengal Durga Puja 2026 आसनसोल: ‘गोली-मारपीट नहीं, शांति से मने दुर्गोत्सव’, सीतारामपुर के मेन धेमोमेन की महिलाओं ने उठाई आवाज
- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
गम्हरिया/ Bipin Varshney प्रखंड (पूर्वी) में भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश तथा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान के अनुमोदन के बाद प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी ने आधिकारिक सूची जारी की. जारी सूची के अनुसार प्रखंड स्तर पर कुल 18 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. उपाध्यक्ष पद पर विनोद झा, चंद्रनाथ महतो, लाल चांद महाली, रघुनाथ मंडल, विवेक कुमार एवं सुनीता मिश्रा को नियुक्त किया गया है. वहीं महामंत्री के रूप में मनोरंजन नंदी एवं अनय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा…
सरायकेला/ Pramod Singh जिला मुख्यालय में परंपरा, संस्कृति और कला का भव्य संगम होने जा रहा है. 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राजकीय छऊ महोत्सव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. प्रशासनिक स्तर पर हर व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि यह महोत्सव भव्य और यादगार बन सके. बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर तैयारियों का जायजा लेने जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार और सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार शुक्रवार को स्थल पर पहुंचे. उन्होंने मंच, प्रकाश व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा और अन्य मूलभूत…
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बंद घर को निशाना बनाया और छत काटकर करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. यह घटना पूर्वी घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो स्थित गौरांग मंडल के घर की है. बताया जा रहा है कि परिवार के गांव जाने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार, गौरांग मंडल के पिता का बीते शनिवार को निधन हो गया था, जिसके चलते पूरा परिवार श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था.…
खरसावां: प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को बकरा- बकरी का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है. कार्यक्रम में बीडीओ प्रधान माझी, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा तथा सीओ कप्तान सिंकू की उपस्थिति में रांची की वैष्णवी एंटरप्राइज द्वारा 10 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी का वितरण किया गया. प्रत्येक लाभुक को आठ बकरी और दो बकरा प्रदान किए गए. मौके पर बीडीओ प्रधान माझी ने कहा कि सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनुदान पर पशुधन उपलब्ध करा रही है,…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मछली, मांस एवं मुर्गा विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. इस दौरान उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद बिक्रम मोदक, उत्तम महांती, शांति गोडसेरा, गौतम नायक, सुशीला तीयू, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, नगर अभियंता सहित कई अधिकारी और दुकानदार मौजूद रहे. अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों की समस्याओं, जैसे धूप, बारिश और अव्यवस्थित…
सरायकेला: उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को आगामी तीन दिवसीय राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव- 2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. भेंट के दौरान उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी. उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया. गौरतलब है कि राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव…
जामताड़ा/ Manish Baranwal भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई में नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद संगठन के भीतर असंतोष उभर कर सामने आया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जारी सूची को लेकर कई कार्यकर्ताओं ने नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह सूची असंतुलित और पक्षपातपूर्ण है. बताया जा रहा है कि घोषित 16 जिला पदाधिकारियों में से 8 केवल जामताड़ा नगर क्षेत्र से हैं, जबकि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोराइनाला, जामताड़ा ग्रामीण, पबिया, नारायणपुर और गोपालपुर जैसे पांच मंडलों से एक भी प्रतिनिधि को जगह नहीं मिली है. इसको लेकर…
जामताड़ा/ Manish Baranwal थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदबोना गांव में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उत्पाद अधीक्षक कुंदन कुमार कौशल के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान मनोज मंडल के ठिकाने को निशाना बनाया गया. इस दौरान मनोज मंडल के भाई उमेश मंडल के घर से भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई. छापेमारी में टीम ने करीब 45 लीटर स्प्रिट, 36 बोतल अवैध विदेशी शराब और लगभग 70 बोरा खाली बोतल जब्त किया. इसके अलावा अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कर…
सरायकेला/ Pramod Singh संत फ्रांसिस डि-सेल्स स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पदग्रहण समारोह शुक्रवार को उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और विद्यालय संचालन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा. समारोह में नगर पंचायत के चेयरमैन मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद छात्राओं ने मनमोहक नृत्य और ईश- वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. विद्यालय के प्राचार्य फादर एल्विन जोसफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर…
चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करते हुए नीमडीह अंचल के अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी को कुकड़ू अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह निर्णय जिला दंडाधिकारी- सह- उपायुक्त कार्यालय द्वारा प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जारी आदेश के अनुसार, अगली सूचना तक अभय कुमार द्विवेदी कुकड़ू अंचल के अंचल अधिकारी का दायित्व भी संभालते रहेंगे. उन्हें झारखंड कोषागार संहिता 2016 के प्रावधानों के तहत यह जिम्मेदारी दी गई है, जिसके अंतर्गत वे अंचल में प्रशासनिक और राजस्व से जुड़े कार्यों का निष्पादन करेंगे. गुरुवार को अभय कुमार…