Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव के पास हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चाईबासा शहर के मधु बाजार मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय आकाश कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो ट्रक पर लेबर का काम करता था. बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह ट्रक से सामान उतारने के लिए असुरा गांव गया हुआ था. इसी दौरान जहां सामान उतारा जा रहा था, वहां हाई टेंशन तार नीचे की ओर लटका हुआ था. ट्रक…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत गोलमुंडा गांव में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ. इस धार्मिक आयोजन से पूरा गांव और आसपास का इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया है. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी और तालाबों से मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा और गाजे- बाजे के साथ मंदिर परिसर तक पहुंचे. इसके बाद विधि- विधान से पूजा- अर्चना और जल स्थापना कर अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया गया. भक्तों को…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh चांडिल के सिंहभूम कॉलेज में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के तहत आयोजित दो मंजिला भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर अब सियासी विवाद गहराता जा रहा है. कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ को आमंत्रित नहीं किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे गंभीर प्रोटोकॉल उल्लंघन करार दिया है. भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए PM-USHA अधिकारियों, कोल्हन यूनिवर्सिटी प्रशासन और सिंहभूम कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने इसे केंद्रीय मंत्री के अपमान से जोड़ते हुए कहा कि यह प्रोटोकॉल की…

Read More

सरायकेला: नगर क्षेत्र के व्यस्ततम बिरसा चौक पर लंबे समय से बने गड्ढों को आखिरकार भरवा दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है. गौरतलब है कि इन गड्ढों के कारण काफी समय से आवागमन प्रभावित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई थी.  इस समस्या को लेकर भाजपा नेता सुमित चौधरी ने जिला उपायुक्त से शिकायत की थी और जल्द समाधान की मांग उठाई थी. शिकायत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरसा चौक के गड्ढों को अस्थायी रूप से भरवा दिया है. इससे फिलहाल यातायात सुचारु…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ाना है.  उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया. भाजपा नेता तरुण गुप्ता ने ‘अंत्योदय से संतृप्ति’ विषय पर केंद्र सरकार…

Read More

सरायकेला: जिले के खरसावां थाना पुलिस ने रंगदारी और लेवी वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई खरसावां थाना अंतर्गत आमदा ओपी क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 14/26 के तहत की गई है. जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल को पिताकलाग स्थित पुल निर्माण कंपनी के साइट पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने मुंशी और मजदूरों को धमकाया था. साथ ही साइट इंचार्ज और मुंशी को फोन कर जंगल के नाम पर काम जारी रखने के एवज में पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते…

Read More

आदित्यपुर: पुलिस ने बीते 14 मार्च को चुना भट्ठा स्थित संजय इलेक्ट्रोनिक्स में हुए फायरिंग कांड मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.  गिरफ्त में आए अपराधी का नाम गौरव मिश्रा है जिसका नाम जांच के क्रम में सामने आया. पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ पूर्व में कदमा और साकची थाना में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट…

Read More

जामताड़ा: Report By Manish Baranwal बंगाली समुदाय के प्रमुख पर्व पोयला बैशाख को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं. झारखंड बंगाली समिति के तत्वाधान में विद्यासागर लाइब्रेरी प्रांगण में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. समिति के जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गादास भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष 1433 के अवसर पर सुबह 8 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेगी और अंत में रविंद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर…

Read More

सरायकेला/ Report By Pramod Singh कला नगरी सरायकेला की सांस्कृतिक धड़कन एक बार फिर जीवंत हो उठी, जब बिरसा मुंडा स्टेडियम में राजकीय चैत्र पर्व सह- छऊ महोत्सव का भव्य शुभारंभ पारंपरिक विधि- विधान के साथ किया गया. ढोल- नगाड़ों की गूंज, मंत्रोच्चार और लोक आस्था के बीच पूरी “कलानगरी” छऊ की लय पर झूम उठी. 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होनेवाले इस महोत्सव का उद्घाटन सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी ने पारंपरिक पूजा- पाठ और रीति- रिवाजों के साथ किया. शुभारंभ के साथ ही मंच पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया, जहां छऊ…

Read More

जमशेदपुर/ Report By Varun Kumar दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक सौमित्र मजूमदार ने रेल प्रशासन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों और यात्री सुविधाओं का आकलन करने के उद्देश्य से शालीमार से घाटशिला खंड तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम, स्टेशनों की सुविधाएं, साफ- सफाई, यात्री सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया गया. अधिकारियों ने विशेष रूप से उन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया, जहां सुधार की आवश्यकता है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सेवा मिल सके. इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे,…

Read More