सरायकेला: नगर क्षेत्र के व्यस्ततम बिरसा चौक पर लंबे समय से बने गड्ढों को आखिरकार भरवा दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है. गौरतलब है कि इन गड्ढों के कारण काफी समय से आवागमन प्रभावित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई थी.

विज्ञापन
इस समस्या को लेकर भाजपा नेता सुमित चौधरी ने जिला उपायुक्त से शिकायत की थी और जल्द समाधान की मांग उठाई थी. शिकायत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरसा चौक के गड्ढों को अस्थायी रूप से भरवा दिया है. इससे फिलहाल यातायात सुचारु हो गया है और लोगों को राहत महसूस हो रही है.
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए स्थायी समाधान की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो.

विज्ञापन
