चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव के पास हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चाईबासा शहर के मधु बाजार मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय आकाश कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो ट्रक पर लेबर का काम करता था.

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह ट्रक से सामान उतारने के लिए असुरा गांव गया हुआ था. इसी दौरान जहां सामान उतारा जा रहा था, वहां हाई टेंशन तार नीचे की ओर लटका हुआ था. ट्रक से उतरते समय युवक की नजर उस तार पर नहीं पड़ी और वह सीधे उसकी चपेट में आ गया.
घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत चाईबासा लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

