- West Bengal Durga Puja 2026 आसनसोल: ‘गोली-मारपीट नहीं, शांति से मने दुर्गोत्सव’, सीतारामपुर के मेन धेमोमेन की महिलाओं ने उठाई आवाज
- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
- Chandil NH 33 Vehicle Checking चांडिल: NH-33 पर जहां-तहां खड़े वाहनों से प्रशासन ने वसूला 41,800 रुपये जुर्माना
- NSU E-Waste Awareness Campaign जमशेदपुर: कबाड़ नहीं, पर्यावरण के लिए चुनौती है ई-वेस्ट; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी
- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
- Seraikela Nagar Panchayat सरायकेला: सम्मान समारोह में माला और सुरक्षा किट, तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे सफाई कर्मी
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा: कोल्हान नितिर तुरतुंग (KNT) की वार्षिक आम बैठक गायत्री वैन्केट हॉल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे माहौल में गरिमा और उत्साह का संचार हुआ. बैठक में विभिन्न राज्यों और शहरों से आए संगठन के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संगठन के विकास, उद्देश्य तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की. कार्यक्रम में पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक, छात्र और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. पूर्व अध्यक्ष माझी राम जामुदा ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक…
सरायकेला: जिले के चांडिल स्थित गांगुडीह फुटबॉल मैदान में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया. यह मेला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए. रोजगार मेले में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, टाटा मोटर्स, रेनोविजन एक्सपोर्ट्स, जमना ऑटो, पूर्णिमा नेत्रालय, नरसिंह इस्पात, कोल्हान माइंस एंड मिनरल्स सहित कुल 15 प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया. इन कंपनियों द्वारा कलेक्शन एंड क्रेडिट कंट्रोल, नर्स, मशीन ऑपरेटर, ओपीडी असिस्टेंट, फिटर, लैब असिस्टेंट, सुपरवाइजर, ट्रेनी, वेल्डर, फैब्रिकेटर, रोबोटिक्स, वीएमसी ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर और इलेक्ट्रीशियन जैसे विभिन्न पदों पर…
सरायकेला: जिले में शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई है. उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने “हातुरेन होरो (गांव का हीरो)” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना और ड्रॉपआउट बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ना है. अभियान के तहत दो विद्यार्थियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया. ये विद्यार्थी अपने- अपने स्कूलों में अन्य बच्चों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे. उपायुक्त ने कहा कि यह पहल बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करेगी और शिक्षा के प्रति जागरूकता…
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्श समिति (DLCC/DLRC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों एवं बैंकिंग संस्थानों द्वारा संचालित योजनाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन एवं बैंकिंग सेवाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभुकों के ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जाए, ताकि लोग समय पर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें. उन्होंने कहा कि योजनाओं से जुड़े मामलों में अनावश्यक पेंडेंसी, देरी या बिना कारण आवेदन खारिज करना किसी…
सरायकेला: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा सहित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ- साथ विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर जोर दिया. ई- विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से बायोमेट्रिक उपस्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी शिक्षकों की 100 प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने…
जमशेदपुर: बीएनटीसी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में वार्षिक कार्यक्रम सह छात्र- छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसके झा उपस्थित रहे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पूरबी घोष, नेताजी सुभाष मंच अध्यक्ष पीके. नंदी और अमल संघ के अध्यक्ष सामंतो कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. कॉलेज की फाउंडर सुस्मिता सोम खान ने स्वागत भाषण देते हुए संस्थान की उपलब्धियों और उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इस दौरान उन्होंने झारखंड…
सरायकेला: जिले के नीमडीह प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सोमवार को लाभार्थियों के बीच पिगरी एवं गोटरी यूनिट का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करना और पशुपालन को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम के तहत चयनित लाभुकों को 1 यूनिट पिगरी और 4 यूनिट गोटरी प्रदान की गई. इस योजना के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के साथ- साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने लाभार्थियों को पशुपालन से जुड़ी आवश्यक जानकारी…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने की, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उपस्थित रहे. साथ ही प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन आरा और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपिका बेसरा भी मौजूद थीं. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और कांग्रेस की…
सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला की पहचान मानी जाने वाली छऊ नृत्य परंपरा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. एक ओर जहां सरायकेला राजघराना आज भी इस विरासत को सहेजने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर हो रहे आयोजनों में स्थानीय कलाकारों की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है. इसका जीता- जागता उदाहरण है सरायकेला के राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव द्वारा राजमहल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय छऊ महोत्सव, जहां ग्रामीण और स्थानीय कलाकारों को न केवल मंच दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें पूरा…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत कुरूवा स्थित अपना एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन के निर्देश पर किया गया. यह निरीक्षण उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश के आलोक में एमओ द्वारा किया गया. निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, बुकिंग सूची, सिलिंडर का वजन और निर्धारित मूल्य पर वितरण समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई. साथ ही एजेंसी की पंजियों का भी अवलोकन किया गया. जांच में सभी व्यवस्थाएं सामान्य पाई गईं. हालांकि अधिकारियों ने एजेंसी संचालक को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में गैस की…