- Kandra Road Accident कांड्रा: रघुनाथपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जमशेदपुर रेफर
- West Bengal Durga Puja 2026 आसनसोल: ‘गोली-मारपीट नहीं, शांति से मने दुर्गोत्सव’, सीतारामपुर के मेन धेमोमेन की महिलाओं ने उठाई आवाज
- Saraikela Police Action सरायकेला: अड्डेबाजी- नशापान पर पुलिस का एक्शन, चार पकड़ाए; परिजनों को थाने बुलाकर भरवाया बॉन्ड
- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
- Chandil NH 33 Vehicle Checking चांडिल: NH-33 पर जहां-तहां खड़े वाहनों से प्रशासन ने वसूला 41,800 रुपये जुर्माना
- NSU E-Waste Awareness Campaign जमशेदपुर: कबाड़ नहीं, पर्यावरण के लिए चुनौती है ई-वेस्ट; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी
- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चाईबासा/ Jayant Pramanik कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में सोमवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय मुखिया सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री दीपिका सिंह पांडेय शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं. सम्मेलन में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली. इसमें पंचायती राज निदेशक राजश्वरी बी, विधायक सोनाराम सिंकु, उपायुक्त पश्चिम सिंहभूम चंदन कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उपाध्यक्ष रंजीत यादव सहित तीनों जिलों के सैकड़ों मुखिया शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पंचायतों में किए गए…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ और लॉटरी संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कानगोई इलाके में छापेमारी की. सूचना थी कि वहां एक अड्डे पर अवैध तरीके से लॉटरी का संचालन किया जा रहा है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लॉटरी से संबंधित एक बोर्ड बरामद किया और दो युवकों को पकड़कर थाना ले आई. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र…
जामताड़ा/ Manish Baranwal भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार उपस्थित रहीं. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शालिनी बैसखियार ने कहा कि सितंबर 2023 में संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे कानून का रूप दिया गया है, जो महिलाओं के अधिकार, सम्मान और भागीदारी को…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया. इन दोनों योजनाओं के तहत कुल 5 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण करीब 3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा. इसमें भांगाट से राकाड़ तक 2.6 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से तथा पीडब्ल्यूडी पथ मांझाडीह मोड़ से माकुला भाया बानडीह तक 2.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया है. झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत जिला स्तरीय “स्कूल रुआर 2026” कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समन्वित रणनीति के साथ…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में गोबिंदपुर- साहेबगंज हाइवे पर मालवा गांव के समीप सोमवार को सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि शव के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे सड़क…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 12 अप्रैल की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं और अपराधियों का लगातार आवागमन बना हुआ है. सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष…
सरायकेला/ Pramod Singh भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक और युगांतरकारी कदम बताया. उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण मिलने से उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और नीति निर्माण अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनेगा. मीरा मुंडा ने कहा कि यह कानून महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की मुख्य भागीदार बनाएगा और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला साबित होगा. उन्होंने बताया कि जब निर्णय प्रक्रिया में…
बोकारो: स्टील प्लांट में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां क्रेन से गिरने पर 37 वर्षीय मजदूर दिनेश महतो की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दिनेश महतो प्लांट के आईएमएफ विभाग में कार्यरत था और क्रेन संख्या 3 पर चढ़ने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सहकर्मियों ने तत्काल उसे प्लांट के मेडिकल विभाग पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे…
सरायकेला/ Pramod Singh काशी साहू महाविद्यालय में भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश सरकार के स्थानांतरण पर भावुक माहौल देखने को मिला. उनके कोऑपरेटिव कॉलेज में तबादले के अवसर पर छात्र- छात्राओं ने उन्हें यादगार विदाई दी. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से तिलक और पुष्प अर्पण के साथ हुई. इसके बाद छात्रों ने अपने प्रिय गुरु का चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया. पूरे माहौल में सम्मान, प्रेम और अपनापन साफ झलक रहा था. इस दौरान डॉ. प्रकाश सरकार ने छात्रों के साथ केक काटा और भावुक शब्दों में कहा कि आप सब मुझे बहुत याद आएंगे. मन लगाकर पढ़ाई करें, माता-…