- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
- Chandil NH 33 Vehicle Checking चांडिल: NH-33 पर जहां-तहां खड़े वाहनों से प्रशासन ने वसूला 41,800 रुपये जुर्माना
- NSU E-Waste Awareness Campaign जमशेदपुर: कबाड़ नहीं, पर्यावरण के लिए चुनौती है ई-वेस्ट; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी
- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
- Seraikela Nagar Panchayat सरायकेला: सम्मान समारोह में माला और सुरक्षा किट, तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे सफाई कर्मी
- Jamtara Girls Volleyball Team जामताड़ा: बेटियां असम में दिखाएंगी दम, राष्ट्रीय वॉलीबॉल लीग में झारखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व
- Saraikela Scholarship Fund सरायकेला: दो वित्तीय वर्षों में 56 करोड़ की जरूरत, महज चार करोड़ का आवंटन. बीएड, आईटीआई और जीएनएम के 3,300 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के इंतजार में
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
रांची: पुलिस को मेडिकल स्टूडेंट के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता मिली है. लालपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 66/26 के आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर गिरफ्तार किया है. घटना 13 अप्रैल 2026 को पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सुश्री साक्षी जमुआर (IPS) के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपापुर में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की राशि फर्जी हाजिरी के आधार पर निकासी का मामला सामने आया है. मामले के उजागर होते ही शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीचंद यादव पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों की वास्तविक उपस्थिति से अधिक संख्या दर्शाकर मिड डे मील (MDM) की राशि की निकासी की. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं. इसके बाद जिला शिक्षा…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित अंबेडकर चौक के पास डीप बोरिंग के पानी से अवैध रूप से संचालित एक वाशिंग सेंटर का खुलासा हुआ है. मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद रिंकी कुमारी ने नगर निगम के उड़नदस्ता दल को बुलाकर जांच करवाई. जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाशिंग सेंटर में लंबे समय से नगर निगम के डीप बोरिंग से पानी लेकर वाहन धुलाई का काम किया जा रहा था. इस पर पार्षद रिंकी कुमारी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि डीप बोरिंग का पानी आम लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के…
गम्हरिया: सरायकेला जिले के छोटा गम्हरिया में बालिका विकास केंद्र का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त नितीश कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मिराज, जिला बाल कल्याण पदाधिकारी संतोष ठाकुर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी निवेदिता राय सहित संबंधित संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे. गौरतलब है कि यह केंद्र जिले का पहला बालिका गृह है, जहां उन बच्चियों को संरक्षण प्रदान किया जाएगा जो किसी कारणवश अपने परिवार से बिछड़ गई हैं, भटक गई हैं या जिन्हें पुनर्वास की आवश्यकता है. इस संस्थान के माध्यम से ऐसी…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम के सारांडा जंगल में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. जानकारी के अनुसार, जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों का नक्सलियों से आमना- सामना हो गया. सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है. सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर सामने आ रही…
सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. वार्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. पार्षद द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, भाटिया बस्ती, आरआईटी मोड़ से लेकर खरकाई ब्रिज के पहले एमपी टॉवर तक ब्रांच रोड और मेन रोड पर वाहनों के जरिए भारी अतिक्रमण हो चुका है. सड़कों के किनारे और बीचों- बीच खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कारण रोजाना लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम नागरिकों को…
जामताड़ा/ Manish Baranwal नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 7 महुलडंगाल से की गई. इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खनडेत एवं समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. अभियान के तहत अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की नालियों का निरीक्षण किया और सफाई कार्य का जायजा लिया. मोहल्ले की सभी नालियों की सफाई कराई गई, जमा कचरे को हटाया गया तथा कई स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. कर्मचारियों को साफ- सफाई…
चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण इन दिनों भय के साये में जीने को मजबूर हैं. बीती देर रात कुकड़ू प्रखंड के बाकरकुड़ी गांव में 6 से 7 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव में घुसकर कई घरों को तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. इसके अलावा एक दुकान को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रोजमर्रा की परेशानी खड़ी हो गई है. ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का यह झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में डेरा डाले हुए है. यह झुंड कभी डाटम…
गम्हरिया: थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा स्टील गम्हरिया डिविजन के गेट नंबर-1 के समीप बीती रात एक फुटपाथी दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई. बताया जाता है कि उक्त दुकान में सेफ्टी किट की बिक्री की जाती थी. आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. पीड़ित दुकानदार के अनुसार यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी दुकान में कई बार आग लग चुकी है और मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे वह पहले से ही…
आदित्यपुर: मंगलवार को तेजस्विनी महिला संगठन की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने की. इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. नीतू शर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं को संविधान में दिए गए अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा प्रदान किए गए अधिकारों का ही परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही…