जमशेदपुर: शहर के नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (NSPS) की विभिन्न शाखाओं- पोखारी, हल्दीपोखर और राखामाइंस के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है. इस वर्ष तीनों शाखाओं को मिलाकर कुल 92 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं, जिससे विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

हल्दीपोखर शाखा में विजय दीक्षित ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. मानव रंजन मिश्रा 90.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय, आंचल गुप्ता 86.6 प्रतिशत के साथ तृतीय, अभिषेक कुमार सिन्हा 85 प्रतिशत के साथ चतुर्थ और प्रथम कुमार प्रमाणिक 84.4 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहे.
पोखारी शाखा में दीपा प्रमाणिक ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वेदांत कौशिक 89 प्रतिशत के साथ द्वितीय, दर्श राज चौसा 88.40 प्रतिशत के साथ तृतीय, श्रेया घोष 88.20 प्रतिशत के साथ चतुर्थ और आशीष राज 87.20 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहे.
राखामाइंस शाखा में अंजलि तिवारी ने 92.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. रानी कुमारी 90.20 प्रतिशत के साथ द्वितीय, दीया गोप 88.60 प्रतिशत के साथ तृतीय, सिमरन कुमारी 87 प्रतिशत के साथ चतुर्थ और शिवम कुमार 84.40 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहे.
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव मदन मोहन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और प्रयास से ही विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे.

