Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

रामगढ़: 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार लुणायत ने शनिवार को रामगढ़ के 16वें पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. उन्हें निवर्तमान एसपी अजय कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से पदभार सौंपा. रामगढ़ पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर निवर्तमान एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने साफ किया कि संगठित अपराध पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग का माहौल तैयार करना, थानों में लंबित मामलों का निष्पादन…

Read More

आदित्यपुर: इंडस्ट्रियल पार्क स्थित (मदन मोहन नगर) स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आगामी 23 अप्रैल 2026 को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं. अस्पताल प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. प्रबंधन के अनुसार, पूजा कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.00 बजे से होगी. इसके बाद दोपहर 2.00 बजे से महाप्रसाद (भोग) का वितरण किया जाएगा. यह आयोजन आदित्यपुर के मदन मोहन नगर स्थित परिसर में संपन्न होगा. समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal स्थित सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को महात्मा हंसराज की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ विजय कुमार द्वारा महात्मा हंसराज के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने महात्मा हंसराज के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 19 अप्रैल 1864 को पंजाब के होशियारपुर जिले के बजवाड़ा में हुआ था. उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद नौकरी करने के बजाय दयानंद एंग्लो वैदिक शिक्षा…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर मार्केट में स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब पड़ी है, जिससे पूरा बाजार क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है. शाम होते ही यहां आवाजाही करने वाले लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरे के कारण चोरी-छिनतई और सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. प्रशासन की इस उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में शनिवार को दो अलग-अलग रेल हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है. पहली घटना सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा रेलवे पुलिया के पास की है, जहां रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो जसीडीह, देवघर के निवासी थे. मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर कुमार सिंह राजकोट से जमशेदपुर आ रहे थे. इसी दौरान कोलेबिरा पुलिया के समीप…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व रेलवे के दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से क्षेत्र में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और यात्री सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. मंजूरी प्राप्त परियोजनाओं में पांड्रासाली से कांड्रा के बीच चौथी और पांचवीं रेल लाइन का निर्माण तथा टाटानगर के निकट एक सैटेलाइट स्टेशन के रूप में नए कोचिंग टर्मिनल का विकास शामिल है. इन दोनों परियोजनाओं के विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने के लिए कुल 1.812 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.…

Read More

जमशेदपुऱ/ Varun Kumar बिरसानगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों के आवंटन में हो रही देरी को लेकर अब राजनीतिक पहल तेज हो गई है. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए झारखंड विधानसभा परिसर में विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान पूर्णिमा साहू ने लाभार्थियों की ओर से तैयार सूची कल्पना सोरेन को सौंपते हुए आग्रह किया कि जिन आवास ब्लॉकों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका जल्द से जल्द आवंटन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि पात्र लाभुक लंबे समय से अपने…

Read More

जमशेदपुर/ Varun Kumar टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इआरसी की एक सीट पर हुए चुनाव में सुनील प्रसाद ने 56 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंदी समरेश कुमार को 44 मत मिले, जबकि विश्वनाथ घोष 33 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. कुल 133 मत डाले गए थे. इसके अलावा यूनियन में दो पदाधिकारियों का भी चयन किया गया. उपाध्यक्ष के पद पर विनोद उपाध्याय और सहायक सचिव के पद पर संजीव रंजन को मनोनीत किया गया. गौरतलब है कि एक्सल डिवीजन की दो सीटों पर पहले…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली और पानी की बदहाल व्यवस्था ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. गुरुवार से शुरू हुई बिजली कटौती का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा, जिससे पूरा इलाका संकट में आ गया है. स्थिति यह है कि 10 मिनट बिजली आने के बाद दो- दो घंटे तक सप्लाई गायब हो जा रही है. भीषण गर्मी के बीच लोग बूंद- बूंद पानी और एक-एक मिनट बिजली के लिए तरस रहे हैं. बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण पानी की सप्लाई भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है. इससे आम लोगों…

Read More

ईचागढ़: सरायकेला- खरसावां जिले का ईचागढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय इन दिनों बदइंतजामी और लापरवाही का जीता- जागता उदाहरण बन गया है. हर महीने लाखों रुपये का राजस्व वसूली के बावजूद कार्यालय की हालत बदहाल है और व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है. कार्यालय के अधिकांश कमरों में ताले लटके हुए हैं, कई कमरों के दरवाजे तक गायब हैं. दूर- दराज से अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें अधिकारियों की बेरुखी और अनदेखी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी अक्सर मीटिंग और फील्ड विजिट का…

Read More