आदित्यपुर: इंडस्ट्रियल पार्क स्थित (मदन मोहन नगर) स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आगामी 23 अप्रैल 2026 को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं. अस्पताल प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

प्रबंधन के अनुसार, पूजा कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8.00 बजे से होगी. इसके बाद दोपहर 2.00 बजे से महाप्रसाद (भोग) का वितरण किया जाएगा. यह आयोजन आदित्यपुर के मदन मोहन नगर स्थित परिसर में संपन्न होगा.
समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. प्रबंधन की ओर से सभी भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे इस पावन अवसर पर पहुंचकर पूजा- अर्चना में भाग लें और प्रसाद ग्रहण करें.
इस आयोजन का नेतृत्व नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमेन मदन मोहन सिंह द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है.

