- Jamshedpur Ganja Seized जमशेदपुर: बागबेड़ा में गांजा और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 1.428 किलो गांजा व 10 हजार नकद बरामद
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर: बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ से चार आरोपी गिरफ्तार, कार और छह मोबाइल बरामद
- Ranchi Ashok Nagar Issue रांची: अशोक नगर की सुरक्षा पर रेल डीआईजी ने जताई चिंता, 44/सी और 34/सी के बीच चहारदीवारी की मांग
- Sarailkela Nagar Panchayat सरायकेला: एक करोड़ का आवंटन, फिर भी विकास ठप, जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान में फंसा सरायकेला नगर पंचायत का विकास
- Chandil Dobo Ganja Case चांडिल: कपाली के डोबो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
- Gamharia Tayo Colony Kidnapping Attempt गम्हरिया: टायो हाउसिंग कैंपस में युवक से मारपीट कर अपहरण का आरोप, केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी दावा
- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले में बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौका थाना क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत थाना परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. बैनरों के माध्यम से आम जनता से अपील की जा रही है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें. चौका थाना प्रभारी सोनू…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने महापौर संजय सरदार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में वार्ड संख्या पंद्रह के सालडीह बस्ती, चंपई नगर लिंक रोड, त्रिपुरारी कॉलोनी रोड नंबर दो के पीछे वाले मार्ग में नाली और सड़क निर्माण की मांग उठाई गई. इसके साथ ही वार्ड संख्या सोलह के दिन्दली बस्ती में गौरांगो गोराई के घर से आर पी यादव के घर तक पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण की भी मांग की गई. मनोज पासवान ने अपने पत्र में बताया कि यह…
जमशेदपुर/ Varun Kumar 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. झारखंड क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा और परसुडीह इकाई की ओर से जुगसलाई स्थित कुंवर सिंह चौक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया. कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के साहस, राष्ट्रभक्ति और संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष डॉ…
जमशेदपुर: उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की मौत हो गई. घटना सुबह करीब सात बजे माउंट व्यू स्कूल के पास हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक ने व्यक्ति को करीब पचास फीट तक घसीट दिया. हादसे के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर विरोध जताया, लेकिन अफरा- तफरी के बीच वह वहां से फरार होने…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले का बड़ा खुलासा हुआ है. गुरुवार को उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के नेतृत्व में की गई जांच में एक निजी नर्सिंग होम से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक डॉ. वीणा सिंह के नर्सिंग होम “न्यू लाइफ” में जांच के दौरान करीब डेढ़ दर्जन फर्जी जन्म प्रमाण तैयार करने से सम्बंधित मामलों की पुष्टि हुई. इस कार्रवाई के बाद नगर निगम क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है. उपनगर आयुक्त ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों…
जामताड़ा/ Manish Baranwal सहित पूरे झारखंड के नेटबॉल खिलाड़ियों के लिए अहम सूचना सामने आई है. अब किसी भी स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधिकारिक पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है. झारखंड राज्य नेटबॉल प्लेयर रजिस्ट्रेशन कोऑर्डिनेटर साहेब मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों को 30 अप्रैल 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे, जिनका नाम नेटबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल पर दर्ज होगा. बिना पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होने की अनुमति नहीं…
चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है. दिन हो या रात, लगातार बिजली की आंख- मिचौली से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में कई बार बिजली काट दी जाती है, जबकि रात में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की नींद तक प्रभावित हो रही है. भीषण गर्मी के बीच पंखा, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण बंद रहने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं. बिजली की समस्या केवल रोशनी तक सीमित नहीं…
सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड शिक्षा कार्यालय इन दिनों शिक्षा का नहीं, “विशेष कृपा” का केंद्र बना हुआ है. यहां किताबों से ज्यादा “कनेक्शन” और नियमों से ज्यादा “रिश्ते” पढ़ाए जा रहे हैं. कहते हैं स्कूलों में शिक्षक बच्चों का भविष्य बनाते हैं, लेकिन यहां कहानी थोड़ी अलग है. दो शिक्षक कामिनी कांत मेहता और विमल डोगरा अपने- अपने विद्यालयों में कम और प्रखंड कार्यालय में ज्यादा दिखाई देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि स्कूल में बच्चे पढ़ रहे हैं या “भगवान भरोसे स्वाध्याय” कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि कार्यालय में फाइलें कम और फरमान…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक ही परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं. रंग गेट के पास हुई इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य सरायकेला से शादी समारोह में शामिल होकर सरजामदा लुपुंगटोला लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक को सुबह के समय झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ. हादसा इतना तेज था कि…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल- मानिकुई मार्ग के निर्माण को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक विधायक सविता महतो के निर्देश और उपायुक्त के आदेश पर प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, अंचल अधिकारी प्रदीप महतो सहित पथ निर्माण विभाग के अधिकारी और संवेदक मौजूद रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से सड़क निर्माण कार्य के तहत गड्ढों की भराई शुरू की जाएगी. इसके साथ ही गुरुवार से सड़क पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा,…