Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासनिक भवन को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच अब सरकारी दस्तावेजों ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है. अब तक वार्ड 30 स्थित जागृति मैदान को लेकर चल रही बहस के बीच सामने आए आधिकारिक पत्र यह स्पष्ट करते हैं कि प्रशासनिक स्तर पर नगर निगम कार्यालय के लिए हथियाडीह की जमीन तय की जा चुकी है. उपायुक्त कार्यालय द्वारा 12 सितंबर 2025 को नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार को भेजे गए पत्र में गम्हरिया अंचल के हथियाडीह मौजा में खाता संख्या 83, प्लॉट संख्या 247, कुल…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बैटरी मालवाहक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में चालक समेत उसका एक दोस्त घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार आसमानी रंग की बैटरी मालवाहक टेंपो (नंबर JH05DO 1418) तेज रफ्तार में गैस गोदाम रोड से गुजर रही थी. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे टेंपो सड़क किनारे पलट गई. घटना के समय वाहन में चालक और उसका एक दोस्त सवार थे. हादसे के बाद आसपास के लोग…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद तौसीफ (उम्र लगभग 21 वर्ष), पिता मोहम्मद सफीक के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर कपाली क्षेत्र से पकड़ा. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है और उसके…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को जनगणना कार्य के सफल संचालन को लेकर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर मनीष दास और सुनील अल्डा ने उपस्थित कर्मियों को मकान सूचीकरण (House Listing) और नजरी नक्शा तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य में सटीक और सही आंकड़ों का संकलन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सर्वेक्षण प्रक्रिया, डेटा संकलन और मैदानी कार्य…

Read More

आदित्यपुर: इंडो डेनिश टूल रूम (आईडीटीआर) दरभंगा में ऑन ड्यूटी एक कर्मी की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना को लेकर प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं. जानकारी के अनुसार आदित्यपुर से दरभंगा भेजे गए धीरज सिंह की कार्य के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.  बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के बावजूद धीरज को कार्य के लिए दरभंगा स्थित इंडो डेनिश टूल रूम केंद्र भेजा गया था, जहां समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई.…

Read More

सरायकेला/ Bipin Varshney जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है. रामचन्द्रपुर 33KV लाइन के अंतर्गत राईबासा रेलवे क्रॉसिंग के पास अंडरग्राउंड केबल के मरम्मत कार्य को लेकर मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए संबंधित लाइन का शटडाउन लिया जाएगा. इसके कारण राईबासा पावर सब- स्टेशन (PSS) से जुड़े गंजिया फीडर और रंगमाटिया फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी. इसका सीधा असर यशपुर पंचायत, चामरू पंचायत और नगर निगम के कुछ क्षेत्रों पर पड़ेगा. इन इलाकों में सुबह…

Read More

खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहकेला गांव में रविवार देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर फायरिंग कर सनसनी फैला दी. इस घटना में केदार अहीर के पुत्र रूसू अहीर को जांघ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे 4 से 5 बाइक पर सवार करीब 10 अपराधी गांव पहुंचे. अपराधियों ने सीधे केदार अहीर के घर को निशाना बनाया और घर में घुसकर मारपीट व गाली- गलौज शुरू कर दी. इसी दौरान अचानक फायरिंग की गई, जिसमें रूसू अहीर घायल हो…

Read More

रामगढ़: जिले के पतरातु थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल की रात करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि सोलिया गांव निवासी अनीश अंसारी अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोलिया गांव में दबिश दी और…

Read More

जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के भूगोल विभाग द्वारा 24 से 27 अप्रैल 2026 तक ‘वसुधा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. चार दिवसीय इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और सतत आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम की शुरुआत पहले दिन डॉ. फरजाना अंजुम के व्याख्यान से हुई, जिसमें उन्होंने जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और इससे उत्पन्न वैश्विक चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने और जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया. दूसरे दिन एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया,…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik शहर के प्रख्यात शिक्षाविद, विख्यात साहित्यकार और विचारशील चिंतक डॉ. अहमद सज्जाद के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. अपने शोक संदेश में हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि डॉ. अहमद सज्जाद केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग, एक परंपरा और प्रगतिशील विचारधारा के प्रतीक थे. उनकी शख्सियत में ज्ञान की गरिमा, साहित्य की गहराई और चरित्र की सच्चाई झलकती थी. उन्होंने कहा कि डॉ. अहमद सज्जाद ने अपना पूरा…

Read More