- Ranchi Ashok Nagar Issue रांची: अशोक नगर की सुरक्षा पर रेल डीआईजी ने जताई चिंता, 44/सी और 34/सी के बीच चहारदीवारी की मांग
- Sarailkela Nagar Panchayat सरायकेला: एक करोड़ का आवंटन, फिर भी विकास ठप, जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान में फंसा सरायकेला नगर पंचायत का विकास
- Chandil Dobo Ganja Case चांडिल: कपाली के डोबो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
- Gamharia Tayo Colony Kidnapping Attempt गम्हरिया: टायो हाउसिंग कैंपस में युवक से मारपीट कर अपहरण का आरोप, केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी दावा
- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर/ Afroz Mallik शहर के प्रख्यात शिक्षाविद, विख्यात साहित्यकार और विचारशील चिंतक डॉ. अहमद सज्जाद के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा और साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है. अपने शोक संदेश में हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि डॉ. अहमद सज्जाद केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग, एक परंपरा और प्रगतिशील विचारधारा के प्रतीक थे. उनकी शख्सियत में ज्ञान की गरिमा, साहित्य की गहराई और चरित्र की सच्चाई झलकती थी. उन्होंने कहा कि डॉ. अहमद सज्जाद ने अपना पूरा…
जामताड़ा/ Manish Baranwal सदर अस्पताल में सोमवार को कथित चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गर्भ में ही एक नवजात की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मृतक नवजात के पिता सुबल गोराई, निवासी नीलदाहा गांव, ने बताया कि उनकी पत्नी अष्टमी गोराई की डिलीवरी की तिथि 22 अप्रैल निर्धारित थी. प्रसव पीड़ा नहीं होने पर वे 25 अप्रैल को पत्नी को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें…
जामताड़ा/ Manish Baranwal व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में की, जिसमें चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के सदस्य, आभूषण व्यवसायी सहित कई प्रमुख कारोबारी शामिल हुए. बैठक के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पुलिस-जन सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा और सुरक्षा से जुड़े कई अहम सुझाव भी…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित प्रभात सामुदायिक भवन में SAG के तहत महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में सामने आई. कार्यक्रम का शुभारंभ उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, उपमहापौर अंकुर सिंह एवं स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं. स्वास्थ्य जांच शिविर में सिद्देश नर्सिंग हॉस्पिटल की डॉ. मेघा द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित स्ट्रीट वेंडर सम्मेलन में सैकड़ों फुटपाथी दुकानदारों की मौजूदगी के बीच उन्हें पहचान और सम्मान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया, जहां वेंडरों के अधिकार, सुविधाएं और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. अपने संबोधन में मनोज कुमार चौधरी ने साफ कहा कि अब स्ट्रीट वेंडरों को केवल जीविकोपार्जन की अनुमति ही नहीं, बल्कि उन्हें एक सम्मानजनक पहचान भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि शहर की अर्थव्यवस्था में वेंडरों की भूमिका बेहद अहम है और उनके योगदान…
जामताड़ा/ Manish Baranwal चित्तरंजन में सोमवार को Chittaranjan Locomotive Works (चिरेका) के कर्मियों का आक्रोश खुलकर सामने आया, जब बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने जीएम कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन श्रमिक संगठन CRMC के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य मुद्दा एक ही कर्मियों को बार-बार चुनाव ड्यूटी में तैनात किए जाने का रहा. प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि वे 23 अप्रैल 2026 को West Bengal में आयोजित विधानसभा चुनाव के पहले चरण की ड्यूटी पूरी कर चुके थे, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्हें 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए भी फिर…
जामताड़ा/ Manish Baranwal चित्तरंजन रेलवे स्टेशन प्रबंधन द्वारा सोमवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य प्रबंधक पीसी भाष्कर और आरपीएफ जवानों ने माइकिंग कर यात्रियों और आसपास के लोगों को साफ- सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया. अभियान के तहत स्टेशन परिसर में कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई. साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 419 के किनारे स्थित दुकानदारों और मकान मालिकों से प्लास्टिक और घरेलू कचरा रेलवे परिसर में नहीं डालने का अनुरोध किया गया. अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में कचरा और प्लास्टिक फेंकने से…
राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत सोलगाडिया गांव में रविवार को आए तेज आंधी- तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है. तेज हवाओं के कारण गांव की जलमीनार पर लगे सोलर पैनल उड़ गए, जिससे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. इस घटना के बाद गांव के करीब 80 परिवारों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. हालात ऐसे हैं कि महिलाओं को अब दूर स्थित तालाब से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार ही…
सरायकेला/ Pramod Singh खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुआ. उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. अपने संबोधन में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला- खरसावां जिला कला के साथ- साथ खेल के क्षेत्र में भी तेजी से पहचान बना रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप भी खिलाड़ियों के हौसले को नहीं रोक…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष अविनाश कवि, कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, प्रशिक्षकगण एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और समग्र विकास की मजबूत नींव है. उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त जानकारी भविष्य की नीतियों को दिशा देती है. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों…