- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
कांड्रा: सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीडीह स्थित मिथिला मोटर यार्ड के बाहर सड़क किनारे सैकड़ों की संख्या में चेचिस खड़े किए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है. सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों के खड़े रहने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क किनारे चेचिस खड़े किए जा रहे हैं, जिसके कारण सड़क काफी संकरी हो गई है. खासकर बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान स्थिति और गंभीर…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए सप्लाई केबल अब लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे हैं. शहर के कई इलाकों में केबल में आग लगने, तेज धमाके के साथ ब्लास्ट होने और तार जलकर सड़क पर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इससे लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर क्षेत्र में नया केबल लगाने के लिए करीब 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया. लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री इस्तेमाल…
जामताड़ा: जिला अंतर्गत फतेहपुर थाना क्षेत्र के जामजोरी पंचायत में एक प्रेमी युगल के मामले का पुलिस ने सूझबूझ और समझदारी से शांतिपूर्ण समाधान करा दिया. थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय की पहल पर दोनों पक्षों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़े को समझा-बुझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार मोहलबना गांव निवासी 21 वर्षीय विशाल टुडू और मधुवाचक गांव की 20 वर्षीय एकादशी भंडारी के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था. दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे, लेकिन अलग जाति होने के कारण परिजन इस रिश्ते के पक्ष…
जामताड़ा:झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा आईआरबी–1 जामताड़ा का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव के बाद नंद किशोर यादव को अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर भीम सेन, सचिव पद पर सुदेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद पर मुकेश कुमार राव तथा कोषाध्यक्ष पद पर संजय दुबे निर्वाचित हुए. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में सुरेश पासवान. प्रक्षेत्रीय मंत्री, रेल धनबाद. भरत कुमार. प्रक्षेत्रीय मंत्री, दुमका. तथा गंगासागर ओझा. क्षेत्रीय मंत्री, चतरा. मुख्य रूप से उपस्थित रहे. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पर्यवेक्षकों ने सभी नवनियुक्त…
नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए अमित शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुलाकात के दौरान झारखंड से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई. अर्जुन मुंडा ने राज्य के विकास, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी. इस अवसर पर अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के…
जामताड़ा: थाना क्षेत्र में कार्यरत 35 चौकीदार पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. आगामी बकरीद पर्व से पहले भुगतान नहीं होने पर चौकीदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. कई चौकीदारों ने कहा कि परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और राशन दुकानदार भी अब उधार देने से मना कर रहे हैं. चौकीदार सज्जाद शेख, बाबू मरांडी, सुनील मोहाली, देवासी सरदार और ताहिर समेत अन्य कर्मियों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण ड्यूटी पर आने- जाने के लिए बाइक में पेट्रोल भरवाना भी मुश्किल हो गया है.…
चाईबासा: भाजपा संगठनात्मक जिला चक्रधरपुर के तत्वावधान में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ के तहत सोनुआ और गोइलकेरा मंडल का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. शिविर का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा वंदे मातरम गान के साथ किया गया. प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठन विस्तार और कार्य पद्धति की जानकारी दी. साथ ही नमो ऐप, सरल ऐप, सोशल मीडिया,…
जामताड़ा: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच जामताड़ा थाना परिसर आम लोगों के लिए राहत केंद्र बन गया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने रविवार को थाना परिसर में प्याऊ का शुभारंभ कर राहगीरों, वाहन चालकों और थाना आने वाले लोगों को ठंडा पानी पिलाया. कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने खुद लोगों को पानी पिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की. इस दौरान करीब 50 से अधिक लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया. तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि…
नीमडीह: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को नीमडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल ने की. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी, नीमडीह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य, शांति समिति के लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए. अधिकारियों ने पर्व के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी समन्वय और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एस टाईप चौक पर करीब पांच दशक से बसे फुटपाथी दुकानदारों पर रविवार दोपहर अचानक बुलडोजर चला दिया गया. चिलचिलाती धूप में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दर्जनों दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की गई. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब मौके पर न तो जिला प्रशासन की टीम मौजूद थी और न ही नगर निगम की आधिकारिक कार्रवाई दिखाई दी, तो आखिर किसके निर्देश पर…