नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए अमित शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
मुलाकात के दौरान झारखंड से जुड़े विभिन्न विकासात्मक और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई. अर्जुन मुंडा ने राज्य के विकास, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी.
इस अवसर पर अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में अर्जुन मुंडा द्वारा निभाई गई भूमिका, जनसंपर्क अभियान और समर्पित प्रयासों की सराहना की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन, विश्वास और स्नेह हमेशा प्रेरणादायी रहा है.

विज्ञापन


