सरायकेला: आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में आनंद विहार सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में जागृति क्लब के संस्थापक, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सदस्य एवं टाटा स्टील से 44 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया.

समारोह में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता नीरज कुमार एवं एसएन यादव ने संयुक्त रूप से उन्हें बुके, शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से पुरेंद्र नारायण सिंह ने योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक भी भेंट की.
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई. साथ ही आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विचार- विमर्श किया गया.
इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आदित्यपुर- 2 क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर जनहित के मुद्दों को लेकर जन आंदोलन करने पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा.
बैठक में अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता नीरज कुमार, विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, योगेंद्र प्रसाद, श्रीभगवान सिंह, जनार्दन सिंह, राजकुमार शर्मा, केएल यादव, नगीना यादव, शिक्षाविद बीएन प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, गोपाल यादव, मलिक महतो, संजय कुमार यादव, अंजनी कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, देव प्रकाश, विनोद कुमार शर्मा, बलराम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार पप्पू ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन देव प्रकाश ने किया.



