- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिला समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने जिलेभर से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में सड़क, पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, गैस एजेंसी, प्रदूषण और कथित रिश्वतखोरी समेत कई जनहित के मुद्दे उठाए गए. जनता दरबार के दौरान कुकड़ू प्रखंड में 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्य के लिए एमबी निर्गत करने के एवज में पंचायत सचिव द्वारा कथित रूप से रिश्वत मांगने की शिकायत प्रमुख रूप से सामने आई. वहीं चांडिल प्रखंड के कंदरबेड़ा दोमुहानी चौक चौड़ीकरण कार्य, राजनगर प्रखंड के छोटा कुनाबेड़ा टोला शोकाडकोचा की जर्जर…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है. वार्ड संख्या 19 के पार्षद कैलाश पंडित का व्हाट्सएप अकाउंट कथित रूप से हैक कर साइबर अपराधी उनके नाम से लोगों से पैसे मांग रहे हैं. जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पार्षद के मोबाइल नंबर से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों और निजी नंबरों पर एक एपीके फाइल तथा गंभीर रूप से घायल उंगली की तस्वीर भेजी गई. इसके साथ आपातकालीन स्थिति का हवाला देते हुए 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मांगी जा रही है. साइबर अपराधियों द्वारा “श्री राम स्टोर” के…
सरायकेला- खरसावां: जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित “चुप्पी तोड़ो- स्वस्थ रहो” अभियान के तहत किशोरियों और महिलाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management) के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों, गांवों, विद्यालयों, सामुदायिक स्थलों तथा शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रमों के दौरान जागरूकता गोष्ठी, समूह चर्चा, संवाद कार्यक्रम, रैली, शपथ ग्रहण और दीवार लेखन जैसे माध्यमों से महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित स्वच्छता सामग्री के…
सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र के बूढ़ीबासा और महतोडीह गांव में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का दावा किया है. विभाग के अनुसार छापेमारी में दो अवैध चुलाई भट्टियां ध्वस्त की गईं, 600 किलोग्राम जावा महुआ और 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने का सामान मिलने के बावजूद एक भी आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ ? यह कोई पहला मामला नहीं है. जिले में जब भी उत्पाद विभाग की कार्रवाई की खबर आती है, लगभग हर बार भट्टियां तोड़ने, जावा महुआ…
जामताड़ा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जामताड़ा टाउन थाना और जामताड़ा साइबर थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ जनजागरण अभियान को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. जामताड़ा थाना में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने किया, जबकि साइबर थाना में थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा आम लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली. कार्यक्रम में तंबाकू सेवन…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत चांडिल और नीमडीह थाना को नए थाना प्रभारी मिल गए हैं. जारी आदेश के अनुसार नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी का स्थानांतरण चांडिल थाना में किया गया है, जबकि चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरूआ को नीमडीह थाना की कमान सौंपी गई है. मंगलवार को दोनों अधिकारियों ने अपने- अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देते हुए कार्यभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून- व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने…
आदित्यपुर: आरआईटी थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है. मंगलवार को सब इंस्पेक्टर रविकांत पाराशर ने आरआईटी थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह का स्थान लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई. पदभार संभालने के बाद रविकांत पाराशर ने कहा कि आरआईटी थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध, नशाखोरी, अवैध कारोबार, छेड़खानी…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद मंगलवार को गौरव कुमार ने चौका थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. इससे पहले वे खरसावां थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. चौका थाना की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही. सोमवार को जारी तबादला एवं पदस्थापन आदेश के तहत गौरव कुमार को चौका थाना का नया प्रभारी बनाया गया था. पदभार ग्रहण करने के बाद थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनका…
जमशेदपुर: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खासमहल-गोविंदपुर मार्ग, विशेषकर राहरगोड़ा क्षेत्र की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. खराब सड़क के…
सरायकेला: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई. वार्ड संख्या 5 स्थित इस्लामनगर मजार के पीछे चारदीवारी निर्माण करा रहे जमीन मालिक पर बदमाशों ने तीन राउंड गोलियां चला दीं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घायल अफसर नवाज, निवासी वार्ड संख्या 20 कपाली, ने बताया कि वह अपनी निजी जमीन पर चारदीवारी निर्माण का कार्य करा रहे थे. इसी दौरान 8 से 10 की संख्या में पहुंचे आरोपियों ने उनसे रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी…