- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पोटका विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-98 के भाजपा अध्यक्ष मंगल हेंब्रम ने अपने पूरे परिवार के सामाजिक बहिष्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. तालसा गांव निवासी मंगल हेंब्रम का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को केवल इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे भाजपा से जुड़े हुए हैं और विस्थापितों के अधिकारों की…
Jamtara Road Accident जामताड़ा: NH-419 पर भीषण सड़क हादसा, थार और टेम्पो की टक्कर में चालक गंभीर घायल
जामताड़ा: जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-419 पर पीपला मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार महिंद्रा थार और मालवाहक टेम्पो के बीच आमने-सामने की टक्कर में टेम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा शाम करीब चार बजे हुआ. बताया जा रहा है कि थार वाहन मिहिजाम के आम बगान क्षेत्र की है, जबकि मालवाहक टेम्पो मिहिजाम रेलपार स्थित कृष्णानगर का है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे…
सरायकेला : खरसावां पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक लाल वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया है. पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान केदार बोयपाई उर्फ फली, निवासी रामचंद्रपुर बस्ती, थाना खरसावां के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध जीआर संख्या-465/08 तथा खरसावां थाना कांड संख्या-32/08, दिनांक 10 जुलाई 2008 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 272 एवं 273 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के अंतर्गत…
सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर एमपी टावर के समीप एक दुकान में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार 7LF निवासी राजेश कुमार सिंह की चाय, बिस्कुट, फल, जूस एवं अन्य खाद्य सामग्री की दुकान को दो अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया. आरोप है कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया और सामान चोरी करने की कोशिश की. हालांकि सामने स्थित एमपी नगीना अपार्टमेंट और…
जामताड़ा: जिले के छोटे से कस्बे करमाटांड़ से निकलकर वैश्विक तकनीकी जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा प्रतिभा शोएब शमा आज जिले और पूरे झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं. सीमित संसाधनों और अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्र से आने के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी भौगोलिक सीमा की मोहताज नहीं होती. शोएब शमा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में…
जमशेदपुर: शहर में ट्रैफिक चालान को लेकर शुरू हुआ एक विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पूरे मामले को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मामला सोनारी निवासी संजय सिंह और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुए विवाद से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, बुधवार रात सोनारी स्थित साईं मंदिर के समीप बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान संजय सिंह को जांच के लिए रोका गया. पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने के बाद उनके…
जामताड़ा: नगर पंचायत क्षेत्र के दुलाडीह स्थित नये नगर भवन परिसर जाने वाले मार्ग पर लगाई जा रही सोलर लाइटों को बुधवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा पोल समेत उखाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है. घटना से नगर पंचायत प्रशासन में नाराजगी है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर भवन तक आने-जाने वाले नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे लगभग 10 से 15 सोलर लाइटें स्थापित की जा रही थीं. आरोप है कि देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने…
जमशेदपुर: राज्यभर के सफाई एवं स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर यूथ इंटक ने आवाज बुलंद की. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला श्रम आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपकर सफाई कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और सामाजिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की. ज्ञापन में कहा गया कि सफाई एवं स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य कर शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा है. …
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आकाशवाणी जमशेदपुर और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया और “भारत के विकास में आकाशवाणी की भूमिका” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए. प्रतिभागियों ने आकाशवाणी द्वारा सूचना प्रसार, शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, कृषि, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में निभाई गई भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में आकाशवाणी जमशेदपुर के कार्यक्रम प्रमुख…
रांची: लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिभाविनी अपार्टमेंट में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी का मास्टरमाइंड पीड़िता का मौसेरा देवर ही निकला, जिसे घर की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. जानकारी के अनुसार, पीड़िता पटना जाने से पहले अपने मौसेरे देवर हर्ष कुमार सिंह उर्फ आयुष को घर की चाबी देकर गई थीं. 31 मई को लौटने पर उन्होंने देखा कि अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी गायब हैं. इसके बाद लालपुर थाना…