- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
- MEMU Special Train 2026 जामताड़ा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए देवघर-राघोपुर MEMU स्पेशल का परिचालन दो माह बढ़ा
- Ashok Raghav Health Controversy सरायकेला: निखार हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राघव की ‘बीमारी’ बनी रहस्य, अब मेडिकल बोर्ड ने MGM किया रेफर
- Chaibasa Road Accident चाईबासा: मैक्स पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार
- Jamtara Breaking News जामताड़ा:तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, चेगायडीह गांव में पसरा मातम
- Saraikela Chhau Dance सरायकेला: छऊ नृत्य के सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव पर शोध को मिली पीएचडी की मान्यता, अमलेश कुमार सिन्हा को मिली डॉक्टरेट उपाधि
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा- अर्चना और हवन का आयोजन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में जामताड़ा स्थित कुलदेवी मां चंचला मंदिर में किया गया. पूजा- अर्चना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की. …
जामताड़ा: जिले में मानसून अवधि के दौरान बालू खनन और उठाव पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. जिला प्रशासन ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों और केंद्र सरकार की सस्टेनेबल सैंड माइनिंग मैनेजमेंट गाइडलाइन के अनुपालन में यह फैसला लिया है. इसके तहत जिले के सभी नदी बालूघाटों से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू का उत्खनन, परिवहन और उठाव प्रतिबंधित रहेगा. उपायुक्त आलोक कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक जामताड़ा जिले के सभी कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 नदी बालूघाटों पर यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा. प्रशासन का कहना है कि…
देवघर: जिले के करों प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार मामला करों प्रखंड की डिंडाकुली पंचायत से जुड़ा है, जहां मनरेगा योजना के तहत संचालित टीसीबी (ट्रेंच कम बंड) कार्य से संबंधित भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के बदले लाभुक से रिश्वत की मांग की गई थी. लाभुक द्वारा इसकी शिकायत एसीबी से किए जाने के बाद मामले का…
रांची: झारखंड से राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल के बीच एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को आखिरकार मंजूरी मिल गई है. दो दिनों तक चली जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उनके नामांकन को वैध घोषित कर दिया है. जानकारी के अनुसार नामांकन दाखिल किए जाने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण और दस्तावेजों की जांच के लिए नामांकन को होल्ड पर रखा था. इस दौरान राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी चलती रहीं और मामले पर सभी की नजर बनी हुई थी. पिछले दो…
जामताड़ा: जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत चकनायपाड़ा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. जीवनपुर गांव निवासी बुधन मिर्धा और उनकी पत्नी बेबी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके नाम पर बिना कोई कार्य कराए फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई. इस संबंध में पीड़ित दंपति ने जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पंचायत की मुखिया दुखी मुर्मू, कथित बिचौलिया वनमाली मिर्धा तथा प्रखंड…
सरायकेला: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसेवा कार्यों की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यालयों का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्वाचन, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन, जेएसएलपीएस समेत विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने उपस्थिति पंजी, अभिलेखों और कार्यालयीन पंजीयों की जांच करते हुए सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने तथा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके…
कांड्रा: थाना क्षेत्र के बनाडूंगरी गांव में किरायेदार मजदूर के बैग से नकदी एवं सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात वादी के वानाडूंगरी स्थित मकान में रह रहे एक किरायेदार मजदूर के बैग से चोरी की घटना सामने आई. बैग में तीन कमीज तथा 430 रुपये नकद रखे हुए थे. चोरी के दौरान आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कालिंदी (23 वर्ष), पिता स्वर्गीय प्रफुल्ल कालिंदी, निवासी आजाद…
जामताड़ा: जेबीसी. डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को आखिरकार उसका पूरा परिसर वापस मिल गया है. वर्षों से नगर पंचायत के उपयोग में रहा स्कूल परिसर स्थित पुराना नगर भवन अब झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया गया है. बुधवार को जिला प्रशासन की निगरानी में भवन खाली कराने की प्रक्रिया पूरी की गई. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हैंडओवर-टेकओवर की औपचारिक कार्रवाई संपन्न हुई. इस दौरान भवन में मौजूद सभी सामानों का विवरण तैयार किया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे. जानकारी के…
सरायकेला: जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय भवन का लंबे समय बाद कायाकल्प किया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से भवन के विभिन्न हिस्सों के नवीनीकरण, रंग-रोगन, मरम्मत, सौंदर्यीकरण तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया गया है. इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों एवं कर्मचारियों को बेहतर और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है. जिला प्रशासन के अनुसार कार्यालय भवन को आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्वरूप देने की दिशा में चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है. भवन के विभिन्न हिस्सों को नया रूप देने के साथ-साथ आवश्यक मरम्मत और सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष…
जमशेदपुर: कमलपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के बाद कथित गोवंश तस्करी का मामला उजागर होने से इलाके में चर्चा का माहौल है. बांगुड़दा साहेब बांध के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई एक स्कॉर्पियो से दो गोवंश बरामद किए गए हैं, जबकि वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकले. सुबह जब ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त वाहन पर…