- MEMU Special Train 2026 जामताड़ा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए देवघर-राघोपुर MEMU स्पेशल का परिचालन दो माह बढ़ा
- Ashok Raghav Health Controversy सरायकेला: निखार हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राघव की ‘बीमारी’ बनी रहस्य, अब मेडिकल बोर्ड ने MGM किया रेफर
- Chaibasa Road Accident चाईबासा: मैक्स पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार
- Jamtara Breaking News जामताड़ा:तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, चेगायडीह गांव में पसरा मातम
- Saraikela Chhau Dance सरायकेला: छऊ नृत्य के सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव पर शोध को मिली पीएचडी की मान्यता, अमलेश कुमार सिन्हा को मिली डॉक्टरेट उपाधि
- Gamharia CHC Dialysis Unit Start गम्हरिया: सीएचसी में डायलिसिस सेवा शुरू, बोले डीसी- मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
- Jamtara Deputy Commissioner जामताड़ा: जीवित विमला को सरकारी रिकॉर्ड ने मार डाला! भौतिक सत्यापन में खेल या लापरवाही? पेंशन बंद, अब जांच के आदेश
- Saraikela Chhau Music सरायकेला: चंदनकियारी में तीन दिवसीय सरायकेला छऊ संगीत कार्यशाला का शुभारंभ, ढोल-नगाड़े की थाप पर जीवंत हुई ऐतिहासिक विरासत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर और करमाटांड़ प्रखंड के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. लंबे समय से लो वोल्टेज, बार- बार ट्रिपिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलने वाली है. विद्युत विभाग भागाबांध स्थित नए ग्रिड को चालू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि भागाबांध में स्थापित 132/33 केवी क्षमता वाले 50 एमवीए ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक चार्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही ग्रिड से पावर सब-स्टेशन तक आने वाली 33…
कांड्रा: फीडर संख्या-6 से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विभाग के अनुसार गुरुवार, 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने बताया कि क्षेत्र में बिजली तारों के संपर्क में आ रही पेड़ों की टहनियों की कटाई, ट्रांसफार्मरों से लोड डायवर्ट करने तथा अन्य आवश्यक मेंटेनेंस कार्यों को लेकर यह निर्णय लिया गया है. मानसून के मद्देनजर भविष्य में संभावित तकनीकी बाधाओं और दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है. निर्धारित अवधि के दौरान फीडर संख्या-6…
बिहार: समस्तीपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत मुखिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र की चकबहाउद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1 लाख 20 हजार रुपये घूस की राशि लेते हुए दबोचा गया. कार्रवाई के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई. जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता शिक्षक अब्दुल मन्नान दलसिंहसराय के चकबहाउद्दीन मोहन वार्ड संख्या-7 स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे. वर्ष 2024 में उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसके…
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य सूचना आयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. राज्यपाल की ओर से सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 15(3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार को…
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत पाखनाडीह गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के भीतर करीब 5 फीट लंबा विषैला कोबरा सांप दिखाई दिया. सांप को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार पाखनाडीह गांव निवासी मंटू महतो के घर में अचानक कोबरा सांप दिखाई दिया. घर के अंदर विषैले सांप की मौजूदगी की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. स्थिति को देखते…
जामताड़ा: जिले के नाला- आसनसोल मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद युवक सड़क किनारे बेहोश अवस्था में पड़ा मिला. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार हादसा पाथरघाटा मोड़ स्थित ग्रीन होटल (भियु) के समीप हुआ. बताया जा रहा है कि बाघाकुड़ी गांव निवासी लखिश्वर टुडु अपने छोटे भाई के साथ नाला प्रखंड मुख्यालय आया था. दोनों आधार कार्ड बनवाने का काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहे…
आदित्यपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन कल आदित्यपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भव्य समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लालू विचार केंद्र के तत्वावधान में आयोजित होने वाला मुख्य कार्यक्रम आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में सुबह 11 बजे शुरू होगा. कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण 79 पाउंड का विशाल केक होगा, जिसे लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में काटा…
जामताड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर जामताड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा- अर्चना और हवन का आयोजन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की. कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में जामताड़ा स्थित कुलदेवी मां चंचला मंदिर में किया गया. पूजा- अर्चना में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की. …
जामताड़ा: जिले में मानसून अवधि के दौरान बालू खनन और उठाव पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. जिला प्रशासन ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों और केंद्र सरकार की सस्टेनेबल सैंड माइनिंग मैनेजमेंट गाइडलाइन के अनुपालन में यह फैसला लिया है. इसके तहत जिले के सभी नदी बालूघाटों से 15 अक्टूबर 2026 तक बालू का उत्खनन, परिवहन और उठाव प्रतिबंधित रहेगा. उपायुक्त आलोक कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक जामताड़ा जिले के सभी कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 नदी बालूघाटों पर यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा. प्रशासन का कहना है कि…
देवघर: जिले के करों प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक कनिष्ठ अभियंता को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार मामला करों प्रखंड की डिंडाकुली पंचायत से जुड़ा है, जहां मनरेगा योजना के तहत संचालित टीसीबी (ट्रेंच कम बंड) कार्य से संबंधित भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने के बदले लाभुक से रिश्वत की मांग की गई थी. लाभुक द्वारा इसकी शिकायत एसीबी से किए जाने के बाद मामले का…