Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: जिले की बिंदापाथर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए रास्ता भटककर थाना क्षेत्र पहुंची एक युवती को उसके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की है. पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है. जानकारी के अनुसार दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र की रहने वाली सिलावती सोरेन किसी कारणवश अपने घर से भटककर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुरहम गांव के पास पहुंच गई थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाना लाई. युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने…

Read More

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिल रोड निवासी सागर कुमार सोनकर के रूप में हुई है, जो राज कुमार प्रसाद का पुत्र बताया जाता है. पुलिस के अनुसार पीसीआर संख्या 62/2022 से जुड़े मामले में आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और मामले में वांछित चल रहा था. न्यायालय के निर्देश पर मिहिजाम थाना पुलिस ने…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के सर्विस रोड पर खरकाई टीओपी से सटे जयप्रकाश उद्यान के समीप वर्षों से खड़ा एक जब्त ट्रक अब लोगों के लिए खतरे की घंटी बन चुका है. स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस द्वारा जब्त किए जाने के बाद इस ट्रक को सर्विस रोड किनारे खड़ा कर दिया गया था. समय बीतने के साथ ट्रक के नीचे की मिट्टी धंसती चली गई और अब इसकी स्थिति काफी खतरनाक हो…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने गुरुवार को विधायक मद से निर्मित 32.93 लाख रुपये की लागत वाली चार विकास योजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर योजनाओं को जनता को समर्पित किया. उद्घाटन के तहत नीमडीह प्रखंड के सामानपुर, हेवेन और झिमड़ी गांव में तीन पीसीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया. वहीं चांडिल प्रखंड के डोबो गांव में दुर्गा मंदिर के समीप निर्मित सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया गया. सामानपुर में आरईओ रोड से सुकूराम टुडू के घर तक लगभग 5.10 लाख रुपये की लागत से 350 फीट लंबी पीसीसी सड़क बनाई गई है.…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह तालाब के समीप आग से गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान सत्तार खान के रूप में हुई है. उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, धातकीडीह तालाब के पास सत्तार खान ने खुद के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा…

Read More

सरायकेला- खरसावां: जिले में बालू घाटों की ई-नीलामी से सरकार को बड़ी राजस्व सफलता मिली है. जिला खनन कार्यालय द्वारा तीन प्रमुख बालू घाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जिसमें रिजर्व प्राइस की तुलना में लगभग दोगुनी राशि की बोलियां प्राप्त हुई हैं. खनन विभाग के अनुसार, तीनों बालू घाटों का कुल रिजर्व प्राइस 2 करोड़ 81 लाख 55 हजार 852 रुपये निर्धारित किया गया था. जबकि ई-नीलामी में कुल 5 करोड़ 82 लाख 38 हजार 879 रुपये की सर्वोच्च बोलियां प्राप्त हुईं. इससे जिला प्रशासन को अनुमान से कहीं अधिक राजस्व मिलने का रास्ता साफ…

Read More

जामताड़ा: उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने कोयला परिवहन में नियमों के पालन को लेकर सख्ती दिखाई. इसी क्रम में माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने दुमका रोड स्थित ईसीएल रेलवे कोयला साइडिंग का औचक निरीक्षण कर कोयला लदे वाहनों की जांच की. निरीक्षण के दौरान कई ऐसे वाहन पाए गए, जिनमें कोयला तिरपाल से ढका नहीं था. इस पर माइनिंग इंस्पेक्टर ने नाराजगी जताते हुए संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कोयला लदे वाहनों को पूरी तरह तिरपाल से ढककर ही सड़क पर चलाया जाए, ताकि कोयले…

Read More

 जामताड़ा: सदर प्रखंड अंतर्गत सुखजोड़ा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया. बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंचे और घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जारी लाभुक सूची में कई पात्र और जरूरतमंद परिवारों का नाम शामिल नहीं किया गया है, जबकि पहले से पक्के और दो-तीन मंजिला मकानों में रहने वाले लोगों को योजना का लाभ दिया गया है. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और मुखिया की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. ग्रामीणों का आरोप था कि…

Read More

चाईबासा: सोनुआ रेलवे फाटक पर हुए हादसे में जान गंवाने वाली महिला चामनी कुई के परिजनों के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग तेज हो गई है. आजसू नेताओं ने रेलवे प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को गोईलकेरा प्रखंड के आराहासा गांव निवासी चामनी कुई अपने बेटे के साथ साइकिल से रेलवे फाटक पार कर रही थीं. इसी दौरान फाटक के बैरियर से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह घायल हो गई थीं. इलाज के दौरान…

Read More

जामताड़ा: समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनकी, उनके परिवार तथा नगर पंचायत अध्यक्ष की छवि धूमिल करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. दर्ज शिकायत में कहा गया है कि “जामताड़ा विकास की ओर” नाम से संचालित एक फेसबुक पेज अथवा अकाउंट के माध्यम से लगातार आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां पोस्ट की जा रही हैं. इन पोस्टों में उनका, उनके परिवार के सदस्यों तथा…

Read More