Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

गम्हरिया: थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के एक जवान ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना संख्या 23001720L के जवान संतोष राय ने गम्हरिया थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 11 जून 2026 की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने निजी कार्य से गम्हरिया बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बोलायडीह रोड नंबर-10 स्थित एक दुकान के समीप उनकी मुलाकात अभिषेक उर्फ गांधी, दीपक और विशेष नामक युवकों…

Read More

जमशेदपुर: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त ने रथ को रवाना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी देना और छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराना है. उपायुक्त ने बताया कि झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं वोटर मैपिंग की प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी, जबकि 7 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम…

Read More

जामताड़ा: जिले के नाला प्रखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. मनरेगा में कथित फर्जी निकासी के मामले के बाद अब प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गलत खाते में भेजे जाने का मामला सामने आया है. हैरत की बात यह है कि शिकायत के बावजूद कई दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को राहत नहीं मिल सकी है. मामला नाला प्रखंड की कास्ता पंचायत के परिहारपुर गांव का है. यहां के निवासी कालू मंडल को वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ स्वीकृत हुआ था. योजना…

Read More

जमशेदपुर: पटमदा प्रखंड के ओड़िया पंचायत अंतर्गत ग्राम कांकु में प्रस्तावित पत्थर खदान को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. शुक्रवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर प्रस्तावित खदान की स्वीकृति प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि मौजा कांकु के विभिन्न खाता एवं प्लॉटों की कुल 5.90 एकड़ भूमि पर पत्थर खदान स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है. इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्तावित खदान का विरोध करने का निर्णय लिया गया. ग्रामीणों के अनुसार जिस क्षेत्र…

Read More

सरायकेला-खरसावां: पुलिस ने ट्रैफिक जवानों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल शुरू की है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को विशेष बैटरी संचालिक कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराने की शुरुआत की है. यह जैकेट भीषण गर्मी और तेज धूप में ड्यूटी कर रहे जवानों को राहत प्रदान करेगी. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल यह एक प्रायोगिक पहल है. यदि इसका परिणाम सकारात्मक रहा तो जिले के अन्य पुलिस जवानों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही इस संबंध में पुलिस मुख्यालय…

Read More

जमशेदपुर: कोल्हान क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों के हमले की दो अलग- अलग घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया. चांडिल में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चाकुलिया में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत लावा कुटाम के वनडीह टोला में गुरुवार देर रात एक जंगली हाथी गांव में घुस आया. उस समय चम्पा मुंडा अपने घर में सो रही थीं. हाथी ने घर को क्षतिग्रस्त…

Read More

जामताड़ा: जिले ने एक बार फिर अपनी पहचान देश-दुनिया में दर्ज कराई है. जिले के कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव के निवासी अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले ‘मियाजाकी’ आम की सफल खेती कर नई मिसाल कायम की है. विशेष बात यह है कि दोनों किसान भाइयों ने इस दुर्लभ प्रजाति के आम की खेती पूरी तरह जैविक तरीके से की है. जानकारी के अनुसार, मियाजाकी आम विश्व के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बताई…

Read More

सरायकेला- खरसावां: पुलिस के विशेष अभियान प्रोजेक्ट मिलाप के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है. सीनी ओपी क्षेत्र से लापता हुए 57 वर्षीय लालबाबू मुखी को पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, सीनी ओपी क्षेत्र स्थित आरपीएफ कॉलोनी निवासी लालबाबू मुखी 9 जून को बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे. काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने सीनी ओपी में इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र के इंद्रटांडी मोहल्ले में गुरुवार देर रात एक बिस्कुट कारोबारी द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सत्यनारायण त्रिपाठी (48) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण त्रिपाठी बिस्कुट के होलसेल कारोबार से जुड़े हुए थे. उनकी तीन बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि पत्नी के निधन के बाद वह…

Read More

जामताड़ा: जिले के नाला प्रखंड स्थित चकनायपाड़ा पंचायत में मनरेगा के तहत 4.83 लाख रुपये की कथित फर्जी निकासी का मामला अब प्रशासनिक जांच के दायरे में आ गया है. इस मामले को इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. जीवनपुर गांव निवासी बुधन मिर्धा और उनकी पत्नी बेबी देवी ने उपायुक्त आलोक कुमार को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मनरेगा योजना से राशि की निकासी कर ली गई. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें किसी भी योजना की जानकारी…

Read More